Farming Idea : 1.2 लाख लागत, 7.2 लाख मुनाफा…5 महीने में किस्मत बदल देगी लहसुन की ये वैरायटी
Last Updated:
Garlic Top Variety : लहसुन की खेती किसानों की किस्मत बदल रही है. रामपुर में किसान हरीश कुमार पारंपरिक खेती के साथ लहसुन भी उगा रहे हैं. उनके परिवार में इसकी खेती नई नहीं है. उनके दादा के समय से लहसुन की खेती की जा रही है. लोकल 18 से बात करते हुए हरीश बताते हैं कि वे काटर गोला लहसुन की वैरायटी उगाते हैं. इस किस्म से प्रति बीघा 5 से 6 क्विंटल तक पैदावार आराम से मिल जाती है. हरीश ने इस बार 24 बीघे में लहसुन लगाया है. करीब 1.2 लाख लागत आई है और 7.2 लाख का रुपये का मुनाफा होने की उम्मीद है. मार्च में इसकी खुदाई शुरू हो जाएगी.
रामपुर. लहसुन की खेती किसानों के लिए हमेशा से फायदे का सौदा रही है. यूपी के रामपुर में किसान अब पारंपरिक खेती के साथ लहसुन उगाने की ओर भी बढ़ रहे हैं, जो कम लागत में ज्यादा मुनाफा दे रही हैं. रामपुर के किसान हरीश कुमार काटर गोला लहसुन की खेती करते हैं. उनके परिवार में इसकी खेती नई नहीं है बल्कि उनके दादा के समय से ही हर साल लहसुन की खेती की जा रही है. इसकी खेती उनके परिवार की मजबूत आय का जरिया बनी हुई है. लोकल 18 से बात करते हुए हरीश कुमार बताते हैं कि उनके परिवार को वर्षों का अनुभव है, जिसकी वजह से उन्हें लहसुन की खेती में ज्यादा परेशानी नहीं होती. काटर गोला लहसुन की किस्म की पैदावार अच्छी है. इस किस्म से प्रति बीघा 5 से 6 क्विंटल तक उत्पादन मिल जाता है.
हरीश ने इस बार करीब 24 बीघे में लहसुन लगाया है. खेती में ज्यादा खर्च भी नहीं आता. एक बीघा में 5 हजार रुपये तक की लागत आती है, जिसमें बीज, खाद और मजदूरी शामिल है. अगर बाजार में लहसुन का दाम अच्छा मिल जाए तो प्रति बीघा 30 हजार रुपये तक शुद्ध मुनाफा हो जाता है. इस हिसाब से 24 बीघे में करीब 1.2 लाख लागत और 7.2 लाख का रुपये का मुनाफा होने की उम्मीद है.
नवंबर में बुवाई, मार्च में खुदाई
हरीश कुमार के मुताबिक, लहसुन की खेती समय से करने पर अच्छा उत्पादन मिलता है. उन्होंने नवंबर की शुरुआत में बुवाई की थी. अब मार्च में इसकी खुदाई शुरू हो जाएगी. इस फसल में ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती, लेकिन समय-समय पर सिंचाई और खरपतवार नियंत्रण जरूरी है. कई बार ऐसा भी होता है, जब लहसुन महंगा बिकता है. उस समय किसानों की बल्ले-बल्ले हो जाती है. हरीश कुमार बताते हैं कि 24 बीघा जमीन में काटर गोला लहसुन से हर साल सैकड़ों क्विंटल पैदावार मिल जाती है.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें