Mahashivratri 2026 : भांग या बेलपत्र? महाशिवरात्रि पर क्या चढ़ाने से ज्यादा खुश होंगे महादेव, विंध्यधाम के आचार्य ने बताया सीक्रेट

0
Mahashivratri 2026 : भांग या बेलपत्र? महाशिवरात्रि पर क्या चढ़ाने से ज्यादा खुश होंगे महादेव, विंध्यधाम के आचार्य ने बताया सीक्रेट


Last Updated:

Mahashivratri 2026 worship time : महाशिवरात्रि भगवान शिव को समर्पित है. इस दिन भोलेनाथ की पूजा दो-दो घंटे के अंतराल पर चार बार होती है. अलग-अलग नैवेद्य से पूजन करें. संभव हो तो रुद्राभिषेक भी कराएं. इससे भगवान शिव की कृपा बरसेगी. लोकल 18 से बात करते हुए विंध्यधाम के आचार्य डॉ. रामलाल त्रिपाठी बताते हैं कि महाशिवरात्रि फाल्गुन के कृष्ण चतुर्दर्शी को मनाई जाएगी. सुबह के समय ही पूजन करें. प्रतिष्ठित शिवलिंग में आव्हान की जरूरत नहीं. सीधे जल अर्पित करके पूजन कर सकते हैं. भांग भगवान शिव को खूब पसंद है इसलिए जरूर चढ़ाएं.

मिर्जापुर. महाशिवरात्रि भगवान शिव की पूजा और अर्चना का पर्व है. इस दिन पूरे 24 घंटे भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है. भक्त मनोरथ सिद्धि के लिए कामना करते हैं. महाशिवरात्रि पर भगवान की पूजा चार बार होती है. दो-दो घंटे के अंतराल पर भगवान शिव का पूजन होता है. इस दिन भगवान शिव की अलग-अलग नैवेद्य आदि से पूजन करने पर हर मनोकामना पूरी होती है. संभव हो तो रुद्राभिषेक भी कराएं. इससे भगवान शिव की कृपा बरसेगी. विंध्यधाम के आचार्य डॉ. रामलाल त्रिपाठी लोकल 18 से बताते हैं कि महाशिवरात्रि फाल्गुन के कृष्ण चतुर्दर्शी को मनाई जाती है. शिव पूजन के लिए पहली पूजा रात 10 बजे, द्वितीय पूजा 12 बजे, तीसरा पूजा रात्रि दो बजे और चौथा पूजा रात्रि 4 बजे होती है. 15 फरवरी को ही ये चारों समय प्राप्त हो रहे हैं.

आचार्य डॉ. रामलाल त्रिपाठी कहते हैं कि महाशिवरात्रि 15 फरवरी को ही मनाया जाना उचित होगा. उभयपक्ष में पूजन का प्रावधान हमारे शास्त्रों में है. इसलिए सुबह के समय ही पूजन करें. भगवान शिव के पूजन से पहले उनका पंचामृत से स्नान कराएं. प्रतिष्ठित शिवलिंग में आव्हान की जरूरत नहीं होती है. सीधे जल अर्पित करके पूजन कर सकते हैं.

ये चीजें जरूर चढ़ां

डॉ. रामलाल त्रिपाठी के मुताबिक, जहां पर बनाकर पूजन होता है, उसे पार्थिव लिंग कहते हैं. उसकी प्राण प्रतिष्ठा की जाती है, उसके बाद पूजन किया जाता है. शिव पूजन में वस्त्र, गंध, अक्षत, पुष्प, धूप, दीप, नैवेदय, ताम्बूल, बेलपत्र, फल और यग्योपवित आदि का प्रयोग करें. यह भगवान शिव को बहुत पसंद है. भांग भी भगवान शिव को खूब पसंद है. इसलिए उसको जरूर चढ़ाएं. महाशिवरात्रि के दिन रुद्राभिषेक कराना भी शुभ माना जाता है. इस दिन 21, 11, 5 या एक पंडित से रूद्राभिषेक कराएं. ओम नमः शिवाय का जाप करें. रुद्राअष्टाध्याय का 10 पाठ करने से विशेष फल मिलता है.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

homedharm

भांग या बेलपत्र? महाशिवरात्रि पर क्या चढ़ाने से ज्यादा खुश होंगे महादेव, जानें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों