मुरादाबाद की महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर उद्यमी, समूह में काम कर खद्दी से लाखों की कर रही कमाई!
Last Updated:
मुरादाबाद की 12 महिलाओं ने एसएचजी के माध्यम से खद्दी पर बेडशीट, चादर और अन्य उत्पाद बनाकर लाखों की कमाई शुरू की. अपनी मेहनत और परिवार की मदद से ये महिलाएं खुद तो आत्मनिर्भर बन गई हैं, साथ ही दूसरों को रोजगार देकर समाज में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं.
मुरादाबाद. महिलाएं अब रोजगार के क्षेत्र में पीछे नहीं हैं, वह अपना स्टार्टअप शुरू कर खुद तो आज आत्मनिर्भर बन ही रही हैं, साथ ही अन्य लोगों को भी रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बना रही हैं. कुछ ऐसा ही मुरादाबाद में देखने को मिला है, जहां महिलाओं ने समूह बनाकर बेडशीट, चादर सहित अन्य सामान बनाने का काम शुरू किया. यह काम उन्होंने समूह के माध्यम से शुरू किया है और आज उनका काम इतना बढ़ गया है कि उनकी आय लाखों में पहुंच गई है. इतना ही नहीं, वह खुद तो आत्मनिर्भर बन ही गई हैं, साथ ही अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बना रही हैं. इसके अलावा, अपने परिवार के पुरुषों को भी इस काम में जोड़कर कारोबार को बढ़ावा दे रही हैं.
इसमें कुल 12 महिलाएं शामिल हैं
मोहम्मद आदिल ने बताया कि उनकी माता जी का परिवर्तन एसएचजी नाम से समूह है, इस समूह में 12 महिलाएं जुड़ी हुई हैं और उनकी माता जी समूह की अध्यक्ष हैं. इस समूह में बेडशीट, पूजा के आसन, चादर, रनर सहित दर्जनों प्रकार के उत्पाद तैयार किए जाते हैं. ये सभी सामग्री खद्दी पर तैयार होती हैं, जिसमें किसी प्रकार की मशीन, लाइट या अलग इक्विपमेंट का प्रयोग नहीं होता. इसमें महिलाएं अपनी मेहनत से ही सभी चीज़ें तैयार करती हैं.
महिलाओं के साथ-साथ उनके परिवार के पुरुष भी इस काम में मदद करते हैं
जिस तरह से उनकी माता जी इस समूह की अध्यक्ष हैं और यह सभी उत्पाद तैयार कर मार्केट में बेच रही हैं, उसी तरह से मैं भी अपनी माताजी की मदद कर रहा हूं और उनके द्वारा तैयार किए गए उत्पाद मार्केट में बेच रहा हूं. उन्होंने बताया कि हमारा माल सुरजकुंड, दिल्ली, नोएडा सहित दूर-दूर तक जाता है और हमारे माल की बहुत अच्छी मांग रहती है. इसके साथ ही मुनाफे की बात की जाए तो इसमें हमें अच्छा मुनाफा होता है और पूरा समूह लाखों रुपए की आय कर रहा है.
About the Author
Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें