यूपी बजट सत्र का 5वां दिन, आज धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा, CM योगी देंगे जवाब
Last Updated:
UP Budget Session Live Update: यूपी विधानसभा के बजट सत्र के पांचवें दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब देंगे. उधर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने कई मुद्दों पर सरकार को घेरने का प्लान बनाया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन के दौरान जोरदार हंगामा देखने को मिल सकता है.
Lucknow News; मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सदन में देंगे जवाब
UP Budget Session Live Update: उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पांचवें दिन शुक्रवार को सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ धन्यवाद् प्रस्ताव पर अपना जवाब देंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्यपाल के अभिभाषण पर हुई चर्चा का जवाब देंगे. उधर समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में विपक्ष कई मुद्दों पर हंगामा कर सकता है.
केशव प्रसाद मौर्य का पलटवार
शिवपाल यादव के बयान पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जिसने भ्रष्टाचार किया उसे भ्रष्टाचार ही दिखेगा. यह बजट आम आदमी का बजट है. केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस के मनरेगा बचाओ के प्रदर्शन पर कहा कि कांग्रेस पार्टी मनरेगा की तरह खत्म हो जाएगी. यूपी में अभी कांग्रेस के दो सदस्य हैं, वह भी अब नहीं बचेंगे.
About the Author

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें