लोहे की कड़ाही को धोने में छूट जाते हैं पसीने, तो इन आसान तरीकों से करें साफ
Last Updated:
सफाई के बाद कड़ाही को अच्छी तरह सुखाना बेहद जरूरी है.लोहे में नमी रहने से जंग लग सकती है। धोने के बाद गैस पर हल्का गरम कर लें और ऊपर से थोड़ा सा तेल लगाकर कपड़े से पोंछ दें. इससे कड़ाही की परत सुरक्षित रहती है और वह जल्दी काली नहीं पड़ती है.
रसोई में इस्तेमाल होने वाली लोहे की कड़ाही समय के साथ काली पड़ जाती है. बार-बार तेज आंच, मसालों और तेल के इस्तेमाल से उसकी सतह पर जमी परत उसे बदरंग बना देती है. कई लोग इसे पुरानी समझकर बदल देते हैं, जबकि कुछ आसान घरेलू उपायों से काली पड़ी कड़ाही फिर से चमक सकती है.

दरअसल रायबरेली जिले के एसबीवीपी इंटर कॉलेज शिवगढ़ के गृह विज्ञान के प्रवक्ता अरुण कुमार सिंह ( एम ए बीएड लखनऊ विश्वविद्यालय) लोकल 18 से बात करते हुए बताते हैं कि लोहे की कड़ाही को साफ ,चमकदार को बनाने का सबसे आसान तरीका है नमक और नींबू का इस्तेमाल. कड़ाही को हल्का गर्म करें, फिर उसमें मोटा नमक डालकर आधा नींबू लेकर अच्छी तरह रगड़ें. नमक स्क्रबर का काम करता है और नींबू का साइट्रिक एसिड जमी मैल को ढीला कर देता है। इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें.

दूसरा असरदार उपाय है बेकिंग सोडा और सिरका. कड़ाही में दो चम्मच बेकिंग सोडा डालें और ऊपर से थोड़ा सा सिरका डालकर 10–15 मिनट छोड़ दें. फिर स्क्रबर से रगड़कर साफ पानी से धो लें। जिद्दी दाग भी धीरे-धीरे हटने लगते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

अगर कड़ाही पर मोटी जली हुई परत है, तो पानी और थोड़ा सा डिशवॉश लिक्विड डालकर 10 मिनट उबाल लें. ठंडा होने पर जमी परत नरम हो जाएगी और आसानी से निकल जाएगी.

सफाई के बाद कड़ाही को अच्छी तरह सुखाना बेहद जरूरी है.लोहे में नमी रहने से जंग लग सकती है। धोने के बाद गैस पर हल्का गरम कर लें और ऊपर से थोड़ा सा तेल लगाकर कपड़े से पोंछ दें. इससे कड़ाही की परत सुरक्षित रहती है और वह जल्दी काली नहीं पड़ती है.

कड़ाही को कभी भी लंबे समय तक पानी में भिगोकर न रखें और हार्ड केमिकल क्लीनर का उपयोग कम से कम करें. नियमित देखभाल और सही सफाई के तरीके अपनाने से आपकी पुरानी काली पड़ चुकी कड़ाही फिर से नई जैसी चमकने लगेगी और लंबे समय तक टिकाऊ बनी रहेगी.