Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वाले आज गुस्से पर रखें कंट्रोल, खूब आएगा पैसा! क्या कहता राशिफल

0
Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वाले आज गुस्से पर रखें कंट्रोल, खूब आएगा पैसा! क्या कहता राशिफल


Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि के जातको में आज आत्मविश्वास भरपूर होगा. आज आपके आत्मविश्वास के कारण ही आपके काम बनेंगे. आज आप बिजनेस में नए-नए प्रयोग करेंगे, तो इससे आपको मुनाफा भी होगा. आइए जानते हैं कि वृषभ राशि वालों का दिन कैसा रहेगा.

वृषभ राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 16 फरवरी को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और सोमवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज श्रवण नक्षत्र और परिध योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा मकर राशि में संचरण कर रहे हैं. मकर राशि के स्वामी शनिदेव हैं. आइए काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए सोमवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.

ज्योतिषाचार्य पण्डित संजय उपाध्याय ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन मंगलकारी होगा. आज आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. इसके अलावा आज आपको अचानक कहीं से धन की प्राप्ति भी होगी. आज आप नया वाहन भी खरीद सकते हैं, इसके योग भी बन रहे हैं. हालांकि आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा.

आत्मविश्वास से बनेंगे काम

वृषभ राशि के जातको में आज आत्मविश्वास भरपूर होगा. आज आपके आत्मविश्वास के कारण ही आपके काम बनेंगे. आज आप बिजनेस में नए-नए प्रयोग करेंगे, तो इससे आपको मुनाफा भी होगा. वहीं जो लोग नौकरी कर रहे हैं, आज उन्हें तरक्की के अवसर मिलेंगे. आज पूरे दिन आपकी भागदौड़ भी रहेगी. बात इन्वेस्टमेंट की करें, तो आज आप किसी सरकारी स्कीम में पैसा निवेश करेंगे, तो इससे आपको भविष्य में सुरक्षित रिटर्न भी मिलेगा.

पार्टनर को दें तोहफा

वृषभ राशि के जातक जो पार्टनर हैं, आज उनके लव लाइफ में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी. आज आप अपने पार्टनर को चॉकलेट या टेडी भी उपहार स्वरूप भेंट कर सकते हैं. इससे आप दोनों के बीच रिश्ते मधुर होंगे. वहीं जो लोग शादीशुदा हैं, आज वो कहीं धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं.

भगवान शिव का करें अभिषेक

आज आपका शुभ रंग हरा और शुभ अंक 3 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक किसी शिव मंदिर में जाकर दूध,गंगा जल,शहद आदि से शिवलिंग का अभिषेक करेंगे तो इससे आपके बिगड़े काम बनने शुरू हो जाएंगे.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों