बरेली: मुस्लिम सहेलियों ने नशीला पदार्थ खिलाकर भाई से करवाया रेप, हालत गंभीर
Last Updated:
Bareilly Samachar: बरेली में फील द केरल स्टोरी जैसी घटना सामने आई है. यहां दो मुस्लिम सहेलियों ने हिंदू लड़की को नशीला पदार्थ खिलाकर अपने भाई से रेप करवाया. गंभीर हालत में पीड़िता को अस्पताल में एडमिट कराया गया है. इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दोनों बहनें फरार हैं.
Bareilly News: बरेली में मुस्लिम सहेलियों ने दिया धोखा
मामला थाना नवाबगंज इलाके का है. दरअसल इसी इलाके की रहने वाली एक नाबालिग लड़की कस्बा नवाबगंज के एक इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की छात्रा है. छात्रा का अपने ही स्कूल में पढ़ने वाली आलिया और हिना नाम की दो बहनों से दोस्ती हो गई. आरोप है कि 2 दिन पहले आलिया और हिना उस नाबालिग छात्रा को धोखे से बुलाकर होटल ले गई. वहीं उन्होंने अपने भाई अनस को भी बुला लिया. जहां उन्होंने नाश्ता करने के बाद खाना खाया और कोल्ड ड्रिंक पी. आरोप है कि इसके बाद नाबालिग छात्रा को कोल्ड ड्रिंक में नशा दे दिया जिससे वह बेहोश हो गई. इसके बाद दोनों सहेलिया होटल से चली गई. होटल में पहुंचे अनस ने छात्रा के साथ हैवानियत की हद पार कर दी और वह होटल में ही छात्रा को छोड़कर फरार हो गया.
छात्रा की हालत बेहद नाजुक
वहीं होटल कर्मियों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ बेहोश छात्रा को फौरन ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. छात्रा के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अनस और उसकी दोनों बहनों आलिया और हिना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया. जैसे ही अनस और उसकी बहनों को मुकदमा लिखने की जानकारी हुई तो तीनों फरार हो गए. सर्वेलेंस की मदद से पुलिस ने फरार अनस को गिरफ्तार कर लिया. अब पुलिस फरार आलिया और हिना को तलाश में जुटी है. उधर पुलिस के गिरफ्त ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उससे गलती हो गई है और सभी उसकी बहनें हैं.
About the Author

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें