Aaj Ka Mesh Rashifal : मेष राशि वाले आज सूर्यदेव को अर्पित करें जल, रिश्तों में बढ़ेगी मिठास, यहां से आएगी हेल्प

0
Aaj Ka Mesh Rashifal : मेष राशि वाले आज सूर्यदेव को अर्पित करें जल, रिश्तों में बढ़ेगी मिठास, यहां से आएगी हेल्प


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 18 february 2026 : मेष राशि की आर्थिक स्थिति आज जबरदस्त रहेगी. खर्च पर काबू रखें. नौकरी और करियर में किसी बड़े प्रोजेक्ट को शुरू करने के लिए अच्छा योग है. आज का दिन सफलता का है. पार्टनर के साथ छोटी यात्रा पर जा सकते हैं. गले, कंधा और गर्दन में हल्का तनाव हो सकता है. आज शिशिर ऋतु, माष फाल्गुन, तिथि प्रतिपदा, नक्षत्र शतभिषा और पक्ष शुक्ल है. आज कोई अभिजीत मुहूर्त नहीं है. अशुभ समय 12.35 से 1.49 तक रहेगा. उत्तर दिशा में जाना खतरनाक हो सकता है. कोई भी काम सोच-समझकर करेंगे तो सफलता मिलेगी.

Aaj Ka Mesh Rashifal 18 february 2026 मिर्जापुर. मेष राशि के लिए आज का दिन सफलता और लाभमय रहेगा. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, जहां छोटे-छोटे सोर्स से धनलाभ होंगे. खर्च पर विशेष नियंत्रण रखें. रिश्तों में मिठास बढ़ेगी. पार्टनर के साथ छोटी यात्रा पर जा सकते हैं. प्रेम बना रहेगा. सेहत सामान्य रहेगी. गले, कंधा और गर्दन में हल्का तनाव हो सकता है. कोई भी वजनदार सामान न उठाएं. आज शिशिर ऋतु माष फाल्गुन है. तिथि प्रतिपदा है. नक्षत्र शतभिषा है. पक्ष शुक्ल है. सूर्योदय 6.57 पर सूर्यास्त 6.13 मिनट पर होगा. आज कोई अभिजीत मुहूर्त नहीं है. अशुभ समय राहुकाल 12.35 से 1.49 तक रहेगा. इसमें कोई शुभ काम करने से बचें. दिशाशूल उत्तर दिशा में होगी.

विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि मेष राशि में चंद्रमा तीसरे भाव में गोचर करेगा. यह भाव साहस, परिक्रमा और संचार का है. आज छोटे प्रयासों से बड़ी सफलता मिलेगी. सूर्य लाभ भाव में है. मित्रों से लाभ मिलेगा. यात्रा, पहल और साहसिक निर्णयों के लिए दिन अच्छा रहेगा. कोई भी काम सोच-समझकर करेंगे तो निश्चित ही सफलता मिलेगी.

यहां बढ़ेगी मिठास

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि मेष राशि के लिए सेहत आज अच्छी रहेगी. ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा. अधिक भागदौड़ से बचें. कोई भी वजनदार वस्तु न उठाएं. पानी खूब पिएं और संतुलित आहार का सेवन करें. योग और ध्यान करें. थोड़ा पैदल टहलें. प्यार और रिश्तों में बातचीत से मिठास बढ़ेगी. पार्टनर के साथ छोटी यात्रा का योग बन सकता है. अविवाहित लोगों का किसी के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है. भाई-बहन से पूरा सहयोग मिलेगा. घर में माहौल खुशनुमा बना रहेगा. किसी छोटे पारिवारिक यात्रा की योजना बन सकती है.

ऐसे बनेंगे बिगड़े काम

अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, मेष राशि के लिए आज का शुभ अंक 3 और भाग्यांक 1 रहेगा. शुभ रंग हल्का लाल और नारंगी है. शुभ दिशा पूर्व रहेगी. उपाय के तौर पर भगवान सूर्य को जल अर्पित करें. ओम सूर्याये नमः का 21 या 108 बार जाप करें. किसी जरूरतमंद को लाल वस्तु या गुड़ दान करें. धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी. बिगड़े हुए काम भी बन जाएंगे.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *