यूपी समाचार लाइव: आगरा में भाई ने भाई की ली जान, शाहजहांपुर में पकड़े गए स्मैक तस्कर

0
यूपी समाचार लाइव: आगरा में भाई ने भाई की ली जान, शाहजहांपुर में पकड़े गए स्मैक तस्कर


Last Updated:

UP Breaking News Today Live: उत्तर प्रदेश की हर छोटी-बड़ी खबर पर हमारी पैनी नजर है. यूपी की राजनीति, अपराध और धार्मिक आयोजनों की सटीक और सबसे तेज खबरों के लिए जुड़े रहें. हर अपडेट यहां उपलब्ध है. यूपी की इस लाइव खबर में आपको हर शहर और उसके आस-पास की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी सब पढ़ने को मिलेगा.

Zoom

यूपी समाचार लाइव: नमस्कार, उत्तर प्रदेश के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. हम इस लाइव ब्लॉग में प्रदेश की क्राइम, राजनीति और वायरल के अलावा अन्य खबरों को बताएंगे. लखनऊ, कानपुर और नोएडा के अलावा यूपी के 75 जिलों की हर एक बड़ी खबर यहां पढ़ने को मिलेगी. इसलिए जुड़े रहें हमारे साथ इस लाइव ब्लॉग में…

आगरा के ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है. नगला किशनलाल इलाके में छोटे भाई ने कथित तौर पर शराब के नशे में अपने बड़े भाई की हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही थी. इसी विवाद के चलते छोटे भाई ने बड़े भाई पर हमला कर उसकी हत्या कर दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

गाजियाबाद: लोनी में बिना डिग्री क्लीनिक चला रहे 7 झोलाछाप पर केस दर्ज

गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र में बिना वैध डिग्री और पंजीकरण के क्लीनिक संचालित करने वाले सात झोलाछाप के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. कार्रवाई मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर की गई. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अक्तूबर 2025 और फरवरी 2026 में क्षेत्र के कई क्लीनिकों का निरीक्षण किया था. जांच के दौरान संबंधित संचालक अपनी शैक्षणिक डिग्री और क्लीनिक पंजीकरण के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके. नोटिस जारी कर निर्धारित समय सीमा में कागजात जमा करने का मौका दिया गया, लेकिन जवाब न मिलने पर सख्त कार्रवाई की गई. नोडल अधिकारी डॉ. देवी लाल ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर डॉ. सलीम, डॉ. रिजवान, डॉ. शाकिर खान, डॉ. आसिफ, डॉ. सज्जन, डॉ. इमरान और डॉ. इरशाद खान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.

रावतपुर में तेज ध्वनि में डीजे बजाने पर तीन ट्रॉली संचालकों पर मुकदमा
बोर्ड परीक्षाओं के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाना महंगा पड़ गया. रावतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने देर रात गश्त के दौरान गेस्ट हाउस के बाहर उच्च ध्वनि में डीजे बजाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन ट्रॉली संचालकों पर मुकदमा दर्ज किया है. बताया गया है कि देर रात गश्त के दौरान पुलिस ने एक गेस्ट हाउस के बाहर तेज ध्वनि में डीजे बजता पाया. बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए ध्वनि प्रदूषण पर सख्ती के निर्देश हैं. नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर पुलिस ने संबंधित ट्रॉली संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा अवधि में शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे.

शाहजहांपुर: होली से पहले स्मैक तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, चार गिरफ्तार
होली त्योहार से पहले शाहजहांपुर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार पकड़े गए तस्कर मणिपुर से स्मैक लाकर जिले में खपाने की फिराक में थे. मुखबिर की सूचना पर थाना कटरा पुलिस ने छापेमारी कर योगेश मौर्य, सत्यवीर, संजय और हरिशंकर को दबोच लिया. जांच में सामने आया कि आरोपी मणिपुर से स्मैक की ढेली लाए थे और उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में बांटकर होटल और ढाबों पर बेचने की तैयारी में थे. पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 20 लाख रुपये कीमत की स्मैक बरामद की है. सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

बदायूं में 12 वर्षीय बच्चे का शव स्कूल में लटका मिला, हड़कंप
बदायूं जिले के इस्लामनगर थाना क्षेत्र में एक स्कूल के अंदर 12 साल के बच्चे का शव रस्सी से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. मामला नूरपुर पिनोनी गांव का है. बताया जा रहा है कि स्कूल के रोशनदान के पास लकड़ी से रस्सी के सहारे बच्चे का शव लटका मिला. सुबह जब लोगों की नजर पड़ी तो हड़कंप मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है.

About the Author

authorimg

Abhijeet Chauhan

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों