गर्मी बढ़ी तो इन दुकानों पर उमड़ी भीड़, जानिए सहारनपुर के टॉप 5 फूड

0
गर्मी बढ़ी तो इन दुकानों पर उमड़ी भीड़, जानिए सहारनपुर के टॉप 5 फूड


Last Updated:

सहारनपुर सिर्फ सस्ते और स्वादिष्ट खाने के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी खास मिठाइयों के लिए भी दूर-दूर तक मशहूर है. जब बात मीठे की आती है, तो अंबाला रोड स्थित 23 साल पुरानी शर्मा जी जलेबी कॉर्नर का नाम सबसे पहले लिया जाता है. गरमागरम, कुरकुरी और चाशनी में डूबी जलेबी का स्वाद ऐसा है कि लोग दूर-दराज से यहां खिंचे चले आते हैं.

सहारनपुर खाने-पीने की चीजों को लेकर दूर-दूर तक अपनी पहचान रखता है. यहां खाना काफी सस्ता मिलता है. खासकर गर्मी के सीजन में कुछ ऐसे फूड आइटम हैं, जिनके लिए रोजाना हजारों लोगों की भारी भीड़ उमड़ती है. इस खबर में जानिए सहारनपुर के गर्मियों में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले पांच बेस्ट फूड, जिन्हें खाने के बाद लोग बार-बार डिमांड करते हैं.

NEWS18

सहारनपुर के रेलवे रोड स्थित पाल्ली के कढ़ी चावल शहर में बेहद मशहूर हैं. करीब 25 से 30 साल पुरानी इस दुकान पर रोजाना हजारों लोग कढ़ी चावल का स्वाद लेने पहुंचते हैं. दोपहर के समय जब लोगों को कुछ अच्छा और संतोषजनक खाना होता है, तो उनकी पहली पसंद पाल्ली के कढ़ी चावल ही होते हैं. खास बात यह है कि यहां कढ़ी चावल मिट्टी से बने कुल्हड़ में परोसे जाते हैं, जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. ऑनलाइन ऑर्डर की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे लोग घर बैठे भी इस लाजवाब स्वाद का आनंद ले सकते हैं.

NEWS18

यूपी के सहारनपुर में अगर आपको कुछ स्वादिष्ट खाना है, तो सिविल कोर्ट के सामने जरूर पहुंचिए. यहां 42 साल पुरानी पिंडी छोले भटूरे की दुकान लोगों की पहली पसंद बनी हुई है. रोजाना हजारों लोग यहां छोले भटूरे का स्वाद लेने आते हैं. स्वाद ऐसा कि लोग उंगलियां चाटते रह जाएं. गर्मियों के मौसम में तो यहां बैठने तक की जगह नहीं मिलती. ऑनलाइन डिलीवरी के मामले में भी यह सहारनपुर की बड़ी दुकानों में गिनी जाती है और अपनी क्वालिटी के लिए कई अवार्ड भी हासिल कर चुकी है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

NEWS18

सहारनपुर में खाने-पीने की चीजें सस्ते दामों पर आसानी से मिल जाती हैं, लेकिन चटपटे स्वाद की बात हो और समोसे का जिक्र न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता. सिविल कोर्ट के सामने स्थित महेंद्र मूंछ का समोसा पिछले 61 साल से लोगों की पहली पसंद बना हुआ है. यहां के समोसे सिर्फ शहर ही नहीं, बल्कि आसपास के अन्य जनपदों तक मशहूर हैं. जो भी एक बार इनका स्वाद चख लेता है, वह बार-बार यहीं खिंचा चला आता है. महेंद्र मूंछ के समोसे की खासियत यह है कि इसमें ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल किया जाता है और इसका आकार भी आम समोसे से बड़ा होता है. यही वजह है कि इसका स्वाद और अलग पहचान लोगों को खूब भाती है.

NEWS18

खाने-पीने की बात हो और मिठाई का जिक्र न हो, ऐसा कैसे हो सकता है. सहारनपुर में मिठाई के रूप में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली शर्मा जी की जलेबी का नाम लोग भूल ही नहीं सकते. अंबाला रोड स्थित 23 साल पुरानी शर्मा जी जलेबी कॉर्नर की दुकान पर रोजाना हजारों लोग जलेबी का स्वाद लेने पहुंचते हैं. खाना खाने के बाद मीठा पसंद करने वालों के लिए यहां की गरमागरम जलेबी किसी खास ट्रीट से कम नहीं. सहारनपुर ही नहीं, बल्कि हरियाणा, पंजाब और हिमाचल से आने वाले लोग भी यहां की जलेबी के दीवाने हैं. जो एक बार स्वाद चख ले, वह बार-बार यहीं लौटकर आता है. खासकर शाम के समय यहां भारी भीड़ देखने को मिलती है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *