जानिए सर्कस में जलपरी का काम करने वाले लड़कियों की कहानी, थोड़ी सी चुक हो तो पड़ जाए भारी
Last Updated:
सिसवा, महराजगंज में ड्रीम सिटी मेले में जलपरी का शो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. इसमें रिया जायसवाल और इंदू जायसवाल पानी के टैंक में जलपरी का कॉस्ट्यूम पहनकर दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं. उन्होंने सिर्फ दो दिन की प्रैक्टिस में यह परफॉर्मेंस सीख लिया. शो में वे पानी के ऊपर सांस लेकर 10–15 सेकंड तक पानी के अंदर परफॉर्म करती हैं और यह प्रक्रिया लगभग 5–7 मिनट तक चलती रहती है. कलाकारों को इस परफॉर्मेंस के लिए ₹1000 से ₹1300 तक का पेमेंट मिलता है.
महराजगंज. हम सब ने कभी ना कभी सर्कस का कार्यक्रम जरूर देखा होगा, जिसमें कलाकार अलग-अलग तरह के परफॉर्मेंस से दर्शकों का मनोरंजन करते हैं. कोई कलाकार अपने साइकिल पर करतब दिखाता है, तो कोई मोटरसाइकिल पर, तो कोई रस्सी के सहारे चढ़ता है. कोई हाथी को अपने इशारे पर नचाता है. ऐसे बहुत से कलाकार सर्कस में लोगों का मनोरंजन कर अपना रोजगार करते हैं. क्या कभी आपने सोचा है कि सर्कस में जिन कलाकारों को देखकर हम मनोरंजन करते हैं उनके लिए यह काम करना कितना मुश्किल होता होगा. सर्कस में बहुत से परफॉर्मेंस ऐसे होते हैं जो देखने में बहुत मनोरंजक होते हैं. लेकिन उसे स्टेज पर परफॉर्म करने के लिए काफी प्रैक्टिस करनी पड़ती है और उसके बाद भी परफॉर्म बेहद करना मुश्किल काम होता है. बीते कुछ सालों में सर्कस में जलपरी का परफॉर्मेंस भी देखने को मिलता है, जिसमें लड़कियां जलपरी का कॉस्ट्यूम पहन कर पानी में परफॉर्म करती नजर आती हैं.
दो दिन की प्रैक्टिस में सीख लिया जलपरी का परफॉर्मेंस
महराजगंज जिले के सिसवा में आयोजित हो रहे ड्रीम सिटी मेले में जलपरी का शो भी चल रहा है. जिसमें जलपरी आने वाले दर्शकों का रोमांचक करतब दिखाकर मनोरंजन कर रही हैं. एक पानी के टैंक के अंदर दो लड़कियां जलपरी का कॉस्ट्यूम पहनकर परफॉर्म करती हैं जो देखने में बेहद दिलचस्प लगता है. लोकल 18 की टीम ने सर्कस में जलपरी का परफॉर्मेंस करने वाले कलाकार रिया जायसवाल और इंदू जायसवाल से बात की तो उन्होंने बताया कि वह जलपरी के परफॉर्मेंस की ट्रेनिंग के लिए आई थी. लेकिन सिर्फ एक-दो दिन की प्रैक्टिस के बाद ही उन्होंने इसे सीख लिया और उसके बाद जलपरी के शो में परफॉर्म करने लगी. पानी में जाने के लिए वह जलपरी का कॉस्ट्यूम पहनती हैं और सामने खड़े दर्शकों को देखने के लिए चश्मा भी लगती हैं.
पांच से सात मिनट चलता है जलपरी का शो
जलपरी के शो में परफॉर्म करने वाले कलाकारों ने बताया कि शो के दौरान हम पानी के ऊपर जाकर सांस लेते हैं और उसके बाद पानी के अंदर जाकर 10 से 15 सेकंड तक परफॉर्म करते हैं या फिर जितने समय तक हम एक बार सांस लेने के बाद पानी के अंदर परफॉर्म कर सकते हैं उतने समय तक करते हैं. फिर ऊपर जाकर फिर सांस लेते हैं और यह प्रक्रिया बार-बार चलती रहती है. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जलपरी का यह शो लगभग 5 से 7 मिनट तक चलता है. कलाकारों ने बताया कि उन्हें इस परफॉर्मेंस के लिए प्रतिदिन अलग-अलग जगह पर ₹1000 से लेकर ₹1300 तक का पेमेंट मिलता है.
About the Author
Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें