होली मस्ती का त्योहार, जिन लोगों को रंग से परहेज घर में रहें… अब गोंडा एएसपी का वीडियो व

0
होली मस्ती का त्योहार, जिन लोगों को रंग से परहेज घर में रहें… अब गोंडा एएसपी का वीडियो व


Last Updated:

होली का त्योहार जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में सुरक्षा और सांप्रदायिक सदभावना को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन फ्लैग मार्च से लेकर समाज के लोगों से बात कर रहे हैं. इस बीच गोंडा जिले के अपर पुलिस अधीक्षक का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. गोंडा जिले की कर्नलगंज कोतवाली में बीते दिनों आयोजित पीस कमेटी की बैठक के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय ने होली त्यौहार को लेकर एक बयान दिया है.

Zoom

गोंडा एएसपी का वीडियो हुआ वायरल.

गोंडाः होली का त्योहार जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में सुरक्षा और सांप्रदायिक सदभावना को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन फ्लैग मार्च से लेकर समाज के लोगों से बात कर रहे हैं. इस बीच गोंडा जिले के अपर पुलिस अधीक्षक का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. गोंडा जिले की कर्नलगंज कोतवाली में बीते दिनों आयोजित पीस कमेटी की बैठक के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय ने होली त्यौहार को लेकर एक बयान दिया है, जिसको लेकर अब सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा वायरल करके उन्हें ट्रोल किया जा रहा है.

अपर पुलिस अधीक्षक का बयान हुआ वायरल
अपने बयान में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय ने कहा है कि ” जो होली ना खेले वह अपने घर से ही ना निकलें क्योंकि होली मस्ती का त्यौहार है. 12:00 तक चलेगी 12:00 बजे से होली कम होनी शुरू हो जाती है. 2:00 एकदम होली बंद हो जाती है. वहीं उन्होंने यह भी कहा की रोजा खोलना है तो गुझिया से रोजा खोला जा सकता है.

‘रंग डालने वाला हिंदू-मुसलमान नहीं देखता’
इसके अलावा उन्होंने कहा कि होली में लोग यह नहीं देखता की कौन हिंदू है, कौन मुसलमान, कौन ईसाई या कौन सिख. यह बस देखता है कि होली है, हमारा भाई है, हम इस पर रंग डालेंगे. एएसपी ने यह भी कहा कि रंग डालते वक्त बस एक ही शब्द निकलता है, ‘बुरा ना मानो होली है.’ एएसपी ने यह भी कहा कि शाम को सब गुझिया खाते हैं, गले मिलते हैं, सब खत्म. हमारी यही कोशिश होगी, जिसको होली ना खेलना हो, जिसको रंग से परहेज हो, वह अपने घर से न निकले.

‘कुछ लोग हैप्पी मूड में आ जाते हैं, जिन्हें समझा नहीं सकते’
उन्होंने समझाते हुए कहा कि यह मस्ती का त्योहार है और कुछ लोग हैप्पी मूड में आ जाते हैं, जिन्हें समझाना संभव नहीं होता. उन्होंने मुस्लिम समुदाय से भी अपील करते हुए कहा कि शाम को आप लोग रोजा खोलते हैं, इस बार अच्छी बात हैं और यह लोग आपको शाम को गुझिया खिलाते हैं तो इस बार गुझिया से ही आप लोगों का रोजा खुल जाएगा. हालांकि एएसपी का यह बयान सामने आने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है. वहीं मुस्लिम समाज के लोगों का कहना है कि एएसपी ने बहुत अच्छी अपील की है और किसी को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए.

About the Author

authorimg

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *