यूपी के तीन जिलों में एनकाउंटर! ग्रेटर नोएडा में लुक्सर हत्याकांड के आरोपी गिरफ्तार

0
यूपी के तीन जिलों में एनकाउंटर! ग्रेटर नोएडा में लुक्सर हत्याकांड के आरोपी गिरफ्तार


Last Updated:

UP Encounter News: उत्तर प्रदेश के तीन जिलों में पुलिस ने बीती रात और आज तड़के अलग-अलग मुठभेड़ों में बड़ी कार्रवाई करते हुए कई वांछित बदमाशों को गिरफ्तार किया है. ग्रेटर नोएडा, मथुरा और सहारनपुर में हुई इन कार्रवाइयों में कुल पांच आरोपी पकड़े गए हैं. जिनमें से तीन मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हुए है. इसमें से ग्रेटर नोएडा पुलिस ने लुक्सर हत्याकांड को महज 48 घंटे के भीतर सुलझाते हुए इस हत्याकांड में शामिल दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Zoom

ग्रेटर नोएडा में बदमाशों का एनकाउंटर

उत्तर प्रदेश में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने के लिए यूपी पुलिस का अभियान जारी है. जिसके तहत पुलिस अपराध करने वाले अपराधियों को पकड़ने के लिए उनका एनकाउंटर कर रही है. इसी अभियान के तहत उत्तर प्रदेश के तीन जिलों में पुलिस ने बीती रात और आज तड़के अलग-अलग मुठभेड़ों में बड़ी कार्रवाई करते हुए कई वांछित बदमाशों को गिरफ्तार किया. ग्रेटर नोएडा, मथुरा और सहारनपुर में हुई इन कार्रवाइयों में कुल पांच आरोपी पकड़े गए, जिनमें से तीन मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हुए है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हथियार, कारतूस, नगदी, चोरी के जेवरात और वारदात में प्रयुक्त वाहन भी बरामद किए है.

ग्रेटर नोएडा: लुक्सर हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर
बीते मंगलवार को दिन में लुक्सर गांव में घर के बाहर ही नितिन नागर नाम के युवक पर गोलियां बरसाकर और चाकू से वार करके उसकी हत्या कर दी गई थी. पुरानी रंजिश के चलते इस हत्या की घटना को अंजाम दिया गया था. इस घटना के बाद ग्रेटर नोएडा पुलिस ने लुक्सर हत्याकांड को महज 48 घंटे के भीतर सुलझाते हुए इस हत्याकांड में शामिल दोनों मुख्य आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विपिन और सचिन के रूप में की गई है. आपको बता दें कि दोनों बदमाशों और इकोटेक-1 पुलिस और स्वाट टीम की मुठभेड़ हुई है. इस पुलिस मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए हैं. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो पिस्टल, कारतूस और एक टाटा पंच गाड़ी बरामद की है. डीसीपी साद मियां खान ने कार्रवाई की पुष्टि की है.

मथुरा: ‘लंगड़ा अभियान’ में शातिर चोर घायल
मथुरा पुलिस का ‘लंगड़ा अभियान’ लगातार जारी है. थाना हाईवे क्षेत्र के गांव अढूकी के पास मुठभेड़ में एक बदमाश राजवीर को पैर में गोली लगी. वह राजस्थान का निवासी बताया गया है और चोरी के कई मामलों में वांछित था. पुलिस के अनुसार आरोपी चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में था. उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस, चोरी के सोने-चांदी के जेवरात और एक बाइक बरामद की गई है. घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

सहारनपुर: 24 घंटे में लूट का खुलासा
सहारनपुर के थाना फतेहपुर क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. पुलिस गंगाली मोड़ पर चेकिंग कर रही थी, तभी सूचना मिली कि पशु व्यापारी से लूट करने वाले आरोपी उसी रास्ते से आने वाले है. पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया. लेकिन वे भागने लगे और फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी शुभम पुत्र धनप्रकाश, निवासी लडवा थाना कोतवाली देहात के पैर में गोली लगी. उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कॉम्बिंग के दौरान दूसरे आरोपी अंकित पुत्र मांगेराम, निवासी चम्पावास, थाना बेहट को भी गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे (.315 बोर) चार जिंदा कारतूस दो खोखा कारतूस, लूटे गए 2 लाख 80 हजार रुपये और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है. सीओ सदर मुनीश चंद ने बताया कि 24 घंटे के भीतर लूट की घटना का खुलासा कर आरोपियों को पकड़ लिया गया है. दोनों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है. तीनों जिलों में हुई इन कार्रवाइयों को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है. प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है.

About the Author

authorimg

Manish Rai

काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. अभी लोकल18 यूपी के कॉर्डिनेटर की…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *