इस तोप ने पाकिस्तान के छुड़ा दिए थे छक्के, अकेले खत्म कर दिए थे 58 टैंक

0
इस तोप ने पाकिस्तान के छुड़ा दिए थे छक्के, अकेले खत्म कर दिए थे 58 टैंक


Last Updated:

पार्क मे रखी सेना की तोप को देखकर पार्क मे आने वाले लोगो के मन मे तोप को बेहद करीब से देखकर तोप की ताकत का बेहद करीब से अंदाजा लगाने का लोगो को मिल रहा है शानदार मौका

झांसी में बने मेजर बिपिन रावत पार्क में रखी सेना की तोप लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. यहां घूमने आने वाले बच्चे युवा और बुजुर्ग सभी इस तोप को देखकर रुक जाते हैं. जैसे ही पार्क में प्रवेश करते हैं. दूर से नजर आने वाली यह बड़ी तोप सबका ध्यान अपनी ओर खींच लेती है. लोग इसके पास जाते हैं. इसे छूकर देखते हैं और गर्व का अनुभव करते हैं.

झांसी पार्क

यह तोप केवल लोहे का एक बड़ा ढांचा नहीं है बल्कि यह देश की ताकत और सुरक्षा का प्रतीक मानी जाती है. जब लोग इसे देखते हैं, तो उन्हें सेना के साहस और बलिदान की याद आती है. लोगों के मन में देश के जवानों के प्रति सम्मान की भावना जागती है. यही भावना लोगों के भीतर रोमांच भर देती है. लोग खुद को देश से जुड़ा हुआ महसूस करते हैं.

झांसी पार्क

बच्चों के लिए यह तोप किसी कहानी की चीज जैसी लगती है. बच्चे अपने माता पिता से पूछते हैं कि यह कैसे चलती होगी. यह कितनी दूर तक मार कर सकती होगी. जब उन्हें बताया जाता है कि ऐसी तोपें देश की रक्षा के लिए काम आती हैं. तो बच्चों के मन में सेना के कामों को लेकर जानने की इच्छा बढ़ जाती है. कई बच्चे तो सेना में जाने का सपना भी देखने लगते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

झांसी पार्क

युवा वर्ग के लिए यह तोप साहस और शक्ति की निशानी है. युवा इसके सामने खड़े होकर तस्वीर खिंचवाते हैं. अपने मित्रों के साथ साझा करते हैं.युवाओं को लगता है कि इस तोप के साथ खड़े होकर वे भी उस शक्ति का हिस्सा बन गए हैं सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें साझा करना उनके लिए गर्व की बात होती है.

झांसी पार्क

बुजुर्ग लोगों के मन में यह तोप पुराने समय की यादें भी ताजा कर देती है.कई लोगों ने युद्ध के बारे में सुना होता है या इतिहास की बातें पढ़ी होती हैं. जब इस तोप को देखते हैं तो उन्हें देश के जवानों की संघर्ष की कहानी याद आती है.

झांसी पार्क

तोप का आकार भी लोगों में रोमांच पैदा करता है. यह बहुत बड़ी और मजबूत दिखती है. इसकी मोटी नली और भारी पहिए लोगों को हैरान कर देते हैं. लोग सोचते हैं कि इसे चलाने वाले जवान कितने हिम्मती होंगे. यही सोच लोगों को रोमांचित कर देती है.

झांसी पार्क

इस तरह मेजर बिपिन रावत पार्क में रखी यह सेना की तोप केवल देखने वस्तु नहीं है, बल्कि यह देश प्रेम साहस और सम्मान की भावना को जगाने वाली पहचान बन चुकी है. जो भी यहां आता है वह इस तोप को देखकर रोमांचित हुए बिना नहीं रह पाता. अपने साथ सेना के साहस और हौसलों की एक याद लेकर लौटता है



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *