यूपी पुलिस में बनना है सब इंस्पेक्टर, तो ऐसे करें परीक्षा की तैयारी, जरूर मिलेगी सफलता
Last Updated:
मेरठ में अभ्युदय कोचिंग के एक्सपर्ट अमित नागर ने युवाओं को यूपी पुलिस परीक्षा की तैयारी के टिप्स दिए. उन्होंने हिंदी, जीएस, यूपी जीएस और रीजनिंग पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी. रोजाना प्रैक्टिस पेपर हल करने और पिछले 10 वर्षों के प्रश्नपत्र सॉल्व करने से सफलता मिल सकती है. साथ ही लिखित परीक्षा के साथ फिजिकल टेस्ट की तैयारी भी जरूरी बताई.
मेरठ: जो भी युवा खाकी पहनकर जनता की सेवा करना चाहते हैं. इसके लिए उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस से संबंधित परीक्षा के लिए आवेदन भी कर दिया है. प्रतिदिन इसकी तैयारी भी कर रहे हैं, लेकिन उनके मन में यही जिज्ञासा है. आखिर वह किस तरह से तैयारी करें. जिससे कि उनका यह सपना पूरा हो जाए. तो ऐसे सभी युवाओं की जिज्ञासाओं को देखते हुए लोकल-18 की टीम द्वारा अभ्युदय कोचिंग में युवाओं को उत्तर प्रदेश पुलिस से संबंधित परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले कोच अमित नागर से खास बातचीत की. जिन्होंने युवाओं को विभिन्न टिप्स दिए.
प्रैक्टिस का रखें विशेष ध्यान
लोकल 18 की टीम से खास बातचीत करते हुए एक्सपर्ट अमित नागर ने बताया कि जिन युवाओं ने भी उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा से संबंधित परीक्षाओं के लिए आवेदन किया है. ऐसे सभी युवा हिंदी, जीएस, यूपी जीएस एवं तर्कशक्ति अर्थात रीजनिंग से संबंधित विषयों की तैयारी अच्छे से करेंगे तो निश्चित तौर पर उनका यह सपना पूरा हो जाएगा. क्योंकि चाहे कांस्टेबल परीक्षा हो या सब इंस्पेक्टर परीक्षा इन सभी विषयों से संबंधित क्वेश्चन काफी देखने को मिलते हैं. ऐसे में युवा इनकी अच्छे से तैयारी करेंगे, तो उनका सपना पूरा हो जाएगा. उन्होंने बताया कि इन सभी विषय में प्रैक्टिस काफी अहम होती है. इसीलिए युवा प्रतिदिन प्रैक्टिस पेपर सेट लगाकर उनका समाधान करते रहें. जिससे कि पेपर के समय उन्हें क्वेश्चन का समाधान करने में बिल्कुल भी दिक्कत न हो.
रीजनिंग के क्वेश्चन में छुपा होता है आंसर
उन्होंने बताया कि अक्सर युवा पेपर के दौरान रीजनिंग से संबंधित क्वेश्चन में उलझे हुए नजर आते हैं. जबकि रीजनिंग की अगर अच्छे से तैयारी की जाए, तो पेपर के दौरान नंबर लाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका रीजनिंग ही निभाती है. क्योकि रीजनिंग के क्वेश्चन में उनका आंसर छिपा होता है, लेकिन आंसर को आप तभी समझ सकते हैं, जब आपने अच्छे से प्रैक्टिस की हो. इसीलिए प्रतिदिन 10 साल पुराने जितने भी पेपर आए हुए हैं. उन सभी क्वेश्चनों को हल करना शुरू कर देंगे. तो आपको पेपर हल करने में काफी मदद मिल सकेगी. साथ ही सीमित समय जो आपके लिए निश्चित किया जाता है. उसमें आप पेपर करके अपने सपने को पूरा कर सकते हैं. बताते चले कि इसमें गणित से संबंधित भी क्वेश्चन आते हैं, जिनका अधिकांश युवा आसानी से हल कर लेते हैं. ऐसे में सभी युवा रीजनिंग के क्वेश्चन का हल करते हुए भी नजर आते हैं. ऐसे में युवा प्रैक्टिस पर ध्यान दें. जिससे कि आपका सपना पूरा हो जाए. साथ ही साथ आप सभी फिजिकल टेस्ट की भी तैयारी करते रहे. जिससे कि आपको यह सपना पूरा हो जाएं.
About the Author
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें