ईरान के लीडर खामेनेई का यूपी से निकला कनेक्शन, इस जिले से जुड़ा परिवार का नाता

0
ईरान के लीडर खामेनेई का यूपी से निकला कनेक्शन, इस जिले से जुड़ा परिवार का नाता


Last Updated:

Khamenei India Connection: Khamenei India Connection: ईरान के सुप्रीम अयातुल्लाह सैयद अली खामेनेई की मौत के बाद पूरे विश्व में इसकी चर्चा है. वहीं उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के किंतूर गांव में भी शोक की लहर है. स्थानीय मान्यता के अनुसार, क्षेत्र का ऐतिहासिक रिश्ता खामेनेई के गुरु अयातुल्ला रूहुल्लाह मुसावी खुमैनी के परिवार से जुड़ा रहा है.

बाराबंकी: इजराइल और अमेरिका के द्वारा ईरान पर किये गये हमले से सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत से सिर्फ पूरी दुनिया में नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के किंतूर गांव में भी शोक की लहर है. स्थानीय मान्यता के अनुसार, ईरान की इस्लामी क्रांति के नेता अयातुल्ला रूहुल्लाह मुसावी खुमैनी के पूर्वजों का रिश्ता इसी गांव से जुड़ा रहा है. बताया जाता है कि उनके दादा सैयद अहमद मुसावी का जन्म यहीं हुआ था. करीब डेढ़ सौ वर्ष पहले उनका परिवार भारत से ईरान चला गया, जिसके बाद उनका परिवार वहीं पर बस गया.

आपको बता दें कि सैयद अहमद मुसावी भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन से भी जुड़े थे. साल 1834 में वे धार्मिक यात्रा के उद्देश्य से ईरान गए थे, लेकिन अंग्रेजी शासन ने उन्हें भारत लौटने की अनुमति नहीं दी. इसके बाद वे ईरान के खुमैन शहर में बस गए. यहीं उनके परिवार में आगे चलकर खुमैनी का जन्म हुआ, जिन्होंने 1979 की इस्लामी क्रांति का नेतृत्व किया. खामेनेई, खुमैनी के शिष्य माने जाते थे और उनके निधन के बाद उन्होंने ही उनकी विचारधारा को आगे बढ़ाया.

क्या रहा फैमिली बैकग्राउंड

अयातुल्ला खामेनेई के वंशज डॉ. रेहान काजमी ने बताया कि जो सैयद अहमद मौसवी थे, वह 1834 और 1835 में लखनऊ के मौलवी के साथ जियारत के लिए वह गए थे, क्योंकि वह यहां भारत की क्रांति में हिस्सा ले रहे थे. इस वजह से ब्रिटिश हुकूमत ने उन्हें भारत में एंट्री करने नहीं दी, फिर वह वही जाकर बस गए. उनके बेटे हुए, उनके पोते आए, अयातुल्ला खामेनेई आए, जो ईरान क्रांति के जनक हैं.

इमामें खामेनेई का भारत से रिश्ता

वही बाराबंकी से रिश्ते को लेकर रेहान काजमी ने बताया कि इमामें खामेनेई का यहां से रिश्ता क्या है. इमामें खुमेनेई के खुमैनी सागिर्द थे. इमामें खामेनेई का भारत से रिश्ता था. यहां के संस्कृत जो शायद हम आजकल भूल चुके हैं, इस जमाने में अमेरिका और इजराइल का साथ देने लगे हैं, यह भारत का गौरवमई इतिहास रहा है कि उसने हमेशा शूरवीर पैदा किए हैं.

इमामें खामेनेई भी इनमें से थे. वह यहां बहुत ही प्रभावित थे. उन्होंने पूरी जिंदगी अपने नाम के सामने हिंदी लगाकर रखा. उनके इंतकाल के बाद भी दशकों तक उनके नाम के सामने हिंदी लगा रहा. यहां से जाने के बाद उन्होंने जिस तरीके से ईरान को आजाद कराया है, वह काबिले तारीफ की बात है.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *