चंद्रग्रहण के साये से बचाएंगे ये अचूक उपाय! ग्रहण खत्म होते ही तुरंत करें ये 4 काम

0
चंद्रग्रहण के साये से बचाएंगे ये अचूक उपाय! ग्रहण खत्म होते ही तुरंत करें ये 4 काम


होमastro

चंद्रग्रहण के साये से बचाएंगे ये उपाय! ग्रहण खत्म होते ही तुरंत करें ये काम

Last Updated:

Chandra Grahan Ke Bad Kya Karen: होली के उल्लास के बीच चंद्रग्रहण का साया पड़ने जा रहा है, जिसका ज्योतिषीय प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ना तय है. शास्त्रों के अनुसार, ग्रहण का ‘काला साया’ न केवल राशियों बल्कि हमारे परिवेश पर भी नकारात्मक असर डालता है. काशी के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय के अनुसार, ग्रहण के मोक्ष के तुरंत बाद किए गए कुछ अचूक उपाय इन दुष्प्रभावों को पूरी तरह समाप्त कर सकते हैं. इसके साथ ही ग्रहण के बाद रसोई के बचे भोजन का क्या करें और घर के मुख्य द्वार की शुद्धि क्यों जरूरी है, आइए जानते हैं.

वाराणसी: रंगों के त्योहार होली से पहले 3 मार्च यानि आज चंद्रग्रहण लग रहा है. यह ग्रहण भारत में सिर्फ चंद मिनटों तक ही दिखाई देगा. ज्योतिषशास्त्र के अनुसार जब भी चंद्रग्रहण लगता है उसका अच्छा और बुरा प्रभाव 12 राशियों पर पड़ता है. ऐसे में चंद्रग्रहण के काले साये से बचने के लिए शास्त्रों में कुछ जरूरी और अचूक उपाय बताए गए हैं. इन उपायों को ग्रहण समाप्त होने के तुरंत बाद जरूर करना चाहिए. इससे ग्रहण का बुरा प्रभाव कम होता है.

पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि वैसे तो शास्त्रों में ग्रहण के दौरान मंत्र और जप की सिद्धियां की जाती हैं, लेकिन ग्रहण के मोक्ष के बाद शरीर के शुद्धिकरण के लिए स्नान करना भी जरूरी होता है. ग्रहण समाप्त होने के बाद गंगा या किसी भी पवित्र नदी में स्नान जरूर करना चाहिए. यदि आप गंगा में स्नान नहीं कर पा रहे हैं, तो घर पर ही एक बाल्टी में गंगाजल की कुछ बूंदें डालकर उससे स्नान जरूर करना चाहिए. इससे गंगा स्नान के बराबर ही फल की प्राप्ति होती है.

ग्रहण के बाद दान और पुण्य का महत्व
स्नान के बाद किसी पुरोहित या जरूरतमंद को अनाज का दान भी करना चाहिए. हो सके तो आप कपड़े या अन्य जरूरत के सामानों का दान भी किसी जरूरतमंद को कर सकते हैं. इससे ग्रहण का बुरा प्रभाव कम हो जाता है. शास्त्रों में दान को ग्रहण के दोषों को मिटाने का सबसे सशक्त माध्यम माना गया है.

ग्रहण के बाद घर के अंदर क्या करना चाहिए
स्नान के बाद घर में गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए और घर के मुख्य दरवाजे को भी जरूर पानी से धोना चाहिए. इसके बाद मंदिर को खोलकर उसमें गंगाजल से उसकी शुद्धि करनी चाहिए. फिर देवताओं को स्नान कराकर उन्हें भोग अर्पण करना चाहिए और उनकी विधि-विधान से आरती उतारनी चाहिए. ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और शुभता का संचार होता है.

ग्रहण के बाद बचे भोजन का क्या करें
इसके अलावा ग्रहण के बाद रसोई में बचे हुए भोजन का सेवन कत्तई नहीं करना चाहिए. माना जाता है कि ग्रहण की किरणें भोजन को दूषित कर देती हैं, जिससे स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है. इस बचे हुए भोजन को गाय को खिला देना चाहिए. ताजे भोजन का निर्माण कर ही ग्रहण के बाद अन्न ग्रहण करना श्रेष्ठ माना गया है.

About the Author

Seema Nath

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News18 (नेटवर्क18) के साथ जुड़ी हूं, जहां मै…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *