AI के दौर में भी बड़े पर्दे का जादू बरकरार, हाईटेक हो रहे मल्टीप्लेक्स

0
AI के दौर में भी बड़े पर्दे का जादू बरकरार,  हाईटेक हो रहे मल्टीप्लेक्स


Last Updated:

नोएडा में सिनेमा इंडस्ट्री तेजी से आधुनिक तकनीक के साथ अपग्रेड हो रही है. राजीव गुप्ता और योगेश कुमार ने बताया कि AI और वेब सीरीज के दौर में भी सिनेमाघरों का क्रेज बरकरार है. Wave Cinemas ने अत्याधुनिक लेजर प्रोजेक्शन और एडवांस्ड साउंड सिस्टम के साथ ग्रेटर नोएडा में नया मल्टीप्लेक्स शुरू किया है और जल्द कई शहरों में नई स्क्रीन जोड़ने की योजना है.

नोएडा: आधुनिक तकनीकी के साथ किस तरह सिनेमा इंडस्ट्री भी अपने अपने आप में बदलाव कर रही है इसके बारे में हमने बात की राजीव गुप्ता और योगेश कुमार से तो उन्होंने बताया कि हम लंबे समय से सिनेमा इंडस्ट्री में है और अच्छा अनुभव रहा है आजकल दिन प्रतिदिन टेक्नोलॉजी बढ़ती जा रही है और जिस तरह टेक्नोलॉजी बढ़ रही है हम भी अपने सिनेमाघर को अपडेट कर रहे हैं क्योंकि हम नहीं चाहते कोई भी सिनेमा प्रेमी नई टेक्नोलॉजी से वंचित रहे, सोशल मीडिया आट या फिर वेब सीरीज आने के बाद सिनेमाघर पर कितना प्रभाव पड़ा है इसके बारे में उन्होंने बताया कि सिनेमा पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ा है यह सिनेमा जगत के लिए कंप्लीमेंट्री है सिनेमा पर प्रभाव पड़ता तो धुरंधर लोग सिनेमाघर में देखने नहीं आते कुछ पिक्चर कुछ कंटेंट ऐसा होता है जो लोग बाहर निकाल कर सिनेमाघर में ही देखना पसंद करते हैं.

AI डाटाबेस है क्रिएटिव माइंड वाली एक्टिंग को बीट नहीं करेगी

योगेश कुमार ने बताया कि फैमिली हमेशा आउटडोर जाना चाहती है घर में रहकर छोटी स्क्रीन पर मूवी देखना थोड़ा सा ऑड लगता है. फैमिली इंटरटेंमेंट के लिए सिनेमा और रेस्टोरेंट से बेहतर ऑप्शन आपको नहीं मिलेगा. AI की दुनिया में AI से बनी मूवी भी आ रही है और रियल कैरेक्टर को आप कैसे देखते हैं तो उन्होंने जवाब दिया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिर्फ डाटाबेस है और रियल कैरेक्टर की बात करें तो वह एक क्रिएटिव माइंड का खेल होता है या कहे एक्टिंग होती है इसलिए रियल कैरेक्टर को AI कभी नहीं पीट सकता. AI की थॉट प्रोसेस और क्रिएटिविटी क्या ह्यूमन थॉट प्रोसेस और क्रिएटिविटी को रीड कर पाएगा यह अपने आप में बहुत बड़ा सवाल है. इसलिए अगर आप क्रिएटिव रहोगे तो मार्केट में सस्टेन कर पाओगे सिनेमा संचालक को कामना है कि यह उनके लिए पॉजिटिव रहेगा नेगेटिव नहीं होगा.

इस एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ अपग्रेड हो रहे है सिनेमाघर

राजीव गुप्ता ने बताया कि उत्तर भारत की जानी-मानी सिनेमा चेन्स में से एक, वेव सिनेमाज़ ने 2003 में नोएडा में अपने पहले मल्टीप्लैक्स के साथ ऐग्ज़िबिशन बिज़नेस में कदम रखा था. तब से, इस ब्रांड ने उत्तर भारत (ग्रेटर नोएडा को छोड़कर) में 11 मल्टीप्लैक्स और 42 ऑपरेशनल स्क्रीनों के साथ अपनी मौजूदगी मज़बूत कर ली है, जिसमें 10,526 सीटें हैं. हाल ही में वेव सिनेमाज ने ग्रेटर नोएडा के आई-थम्स मॉल में वेव सिनेमा की शुरूआत की है. जिसमें नए मल्टीप्लेक्स में चार स्क्रीन हैं, जिनकी कुल सीटिंग कैपेसिटी 930 है, जिसमें 17 प्लैटिनम कैटेगरी की सीटें शामिल हैं. इन्होंने बताया कि ये वेव सिनेमाज, अत्याधुनिक लेजर प्रोजेक्शन, ऐडवांस्ड साउंड सिस्टम और आधुनिक तकनीक आपको अनुभव कराएगा.

इन जगहों पर आपको जल्द स्क्रीन देखने को मिलेगी

वेव ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव गुप्ता ने अनौपचारिक बातचीत में बताया कि जेवर एयरपोर्ट की घोषणा के बाद से ग्रेटर नोएडा तेजी से एक बड़े कमर्शियल व रिहाइशी केन्द्र में बदल रहा है. ग्रेटर नोएडा में अभी तक वेव ग्रुप का कोई सिनेमा हाल नहीं था. जिसे देखते हुए ग्रुप ने ग्रेटर नोएडा में मल्टीप्लेक्टस खोलने का निर्णय लिया. राजीव गुप्ता ने बताया कि इस नए मल्टीप्लेक्स के साथ ही ग्रुप अगले साल तक 20 अतिरिक्त स्क्रीन तथा लगभग 4,000-5,000 सीटें जोड़ने की योजना बना रही है. जिसमें गुरुग्राम (5 स्क्रीन), दिल्ली (2 स्क्रीन), राज नगर एक्सटेंशन (5 स्क्रीन) और नोएडा एक्सटेंशन (4 स्क्रीन) के साथ आगामी प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *