मेष राशि वालों सावधान! आज पार्टनर से तरकार के योग, करनी होगी ज्यादा मेहनत
Last Updated:
मेष राशि की सेहत आज सामान्य रहेगी. हल्का तनाव और पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है. संवाद में मिठास रखें. पार्टनर से विवाद के योग हैं. अविवाहित लोग जल्दबाजी न करें. लोकल 18 से बात करते हुए विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि कहते हैं कि आज वसंत ऋतु, माष फाल्गुन है, तिथि द्वितीया, नक्षत्र उत्तरा फाल्गुनी और पक्ष शुक्ल है. आज सूर्योदय 6.42 पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहुर्त 12.09 से 12.56 तक रहेगा. स्वामी ग्रह मंगल आपको मजबूत बनाएंगे. इससे विरोधियों पर विजय मिलेगी. उधार देने से बचें, वरना पैसा फंस सकता है. दिशाशूल दक्षिण दिशा में है. मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी.
मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों का का दिन आज मिला-जुला रहेगा. संवाद में मिठास रखें वरना समस्याएं हो सकती हैं. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. तनाव परेशान कर सकता है. नींद पूरी करें. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. उधार देने से बचें, वरना पैसा फंस सकता है. नौकरी में कंपटीशन बढ़ा रहेगा. प्यार और रिश्तों में संवाद बेहतर न होने से तनाव होगा. ऐसे में बातचीत में मधुरता रखें. आज वसंत ऋतु माष फाल्गुन है. तिथि द्वितीया है. नक्षत्र उत्तरा फाल्गुनी है. पक्ष शुक्ल है. आज सूर्योदय 6.42 और सूर्यास्त 6.23 पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहुर्त 12.09 से 12.56 तक रहेगा. इस दौरान कोई भी शुभ काम कर सकते हैं. पुण्यदायक फल मिलेगा. राहुकाल 2 से 2.28 तक रहेगा. दिशाशूल दक्षिण दिशा में है.
अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, मेष राशि की आज सेहत सामान्य रहेगी. हल्का तनाव व पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है. तनाव से बचना जरूरी है. नियमित दिनचर्या बनाए रखें. सलाद का सेवन करें और सुबह उठकर टहलें. हो सके तो ध्यान भी करें. प्यार और रिश्तों में संवाद में मिठास रखें, वरना तकरार हो सकती है. पार्टनर से विवाद के योग है. धैर्य व सयंम से स्थिति सुधर सकती है. अविवाहित लोग जल्दबाजी नहीं करें. रिश्तों से जुड़े निर्णय जल्दबाजी में नहीं लें. परिवार में हल्की समस्या हो सकती है. किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं. शांत व सहज वार्तालाप से परिवार का माहौल शांतमय रहेगा.
अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि मेष राशि आर्थिक स्थिति भी आज मिली-जुली रहेगी. उधार देने से बचें. मेहनत के बाद आर्थिक स्थिरता मिलेगी. नौकरी व करियर में कार्यक्षेत्र में कंपटीशन बढ़ सकता है. मेहनत ज्यादा करना पड़ेगा. सरकारी क्षेत्र से आपको लाभ मिलेगा.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें