खीरी में 150 गांवों के तालाबों का कायाकल्प, मनरेगा के जरिए सफाई और जल संरक्षण अभियान

0
खीरी में 150 गांवों के तालाबों का कायाकल्प, मनरेगा के जरिए सफाई और जल संरक्षण अभियान


Last Updated:

खीरी जिले में पंचायत विभाग 150 तालाबों के कायाकल्प के लिए अभियान शुरू कर रहा है. मनरेगा के तहत तालाबों की सफाई, गहरीकरण और आस-पास फुलवारी विकसित की जाएगी, जिससे जल संरक्षण बढ़े और गांव की आबादी व जानवरों को स्वच्छ पानी उपलब्ध हो सके. इस कार्य के लिए 30 दिन का समय निर्धारित किया गया है.

लखीमपुर खीरी. जिले में अब गांवों के व्यापक तालाबों का कायाकल्प कराया जाएगा. तालाबों की बदल जाएगी सूरत पंचायत विभाग की ओर से खीरी जिले में करीब 150 तालाब का कायाकल्प कराया जाएगा. चिन्हित तालाबों की साफ सफाई के साथ तालाब के पास फुलवारी विकसित की जाएगी और लोगों के बैठने की व्यवस्था भी होगी. इस अभियान के लिए 30 दिन का समय निर्धारित किया गया है.  विकसित भारत जी राम जी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत तालाब खुदाई व सफाई ग्राम पंचायतों में मनरेगा के माध्यम से तालाबों की खुदाई, गहरीकरण और साफ-सफाई का कार्य किया जाएगा. जिससे बरसात का पानी संरक्षित हो सके.

जल शक्ति अभियान जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाकर तालाबों का पुनर्जीवन और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी की जाएगी.  बातचीत करते हुए डीपीआरओ विशाल सिंह ने बताया कि खीरी जिले के 150 तालाबों को चिन्हित किया गया है. यह तालाब गांव की आबादी के समीप स्थित हैं और गांव के समीप तालाबों में गंदा पानी व प्लास्टिक सहित काफी कचरा जमा रहता है. तालाबों की विशेष सफाई कराकर उन तालाबों को फिर उपयोगी और स्वच्छ बनाया जाएगा.

सुंदरीकरण कराने के लिए नहीं मिला कोई अलग से बजट 

गांव के समीप तालाबों में साफ सफाई होने के बाद उसमें पानी भी भरवाया जाएगा, गर्मियों के मौसम में गांव के समीप तालाबों में जानवर और पक्षी अपनी प्यास भी बुझाते हैं, जिसको लेकर पंचायत विभाग की ओर से यह अहम फैसला लिया गया है.  ग्राम पंचायत की निधि से ही तालाबों की साफ सफाई और सुंदरीकरण कार्य कराया जाएगा. तालाबों के कायाकल्प व सुंदरीकरण कराने के लिए कोई अलग से बजट नहीं मिला है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन के क्रम में यह अभियान जनपद खीरी में शुरू किया जा रहा है. खीरी जिले में अगर ग्राम पंचायत की बात की जाए तो 1164 ग्राम पंचायत है परंतु पहले चरण में जिले में डेढ़ सौ तालाब का कायाकल्प कराया जाएगा उसके बाद फिर अन्य तालाबों का कार्य कराया जाएगा.

About the Author

Monali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *