मार्च में लगाएं ये 5 खूबसूरत पौधे, मई-जून की गर्मी में भी आपका गार्डन रहेगा हरा-भरा
Last Updated:
मार्च का महीना गार्डनिंग के लिए सबसे अनुकूल माना जाता है. इस समय तापमान संतुलित होने के कारण जैस्मिन, जीनिया, गुड़हल, सूरजमुखी और गुलमेहंदी जैसे पौधे आसानी से लगाए जा सकते हैं. ये पौधे मई-जून की गर्मी में भी आपके गार्डन को हरा-भरा, रंग-बिरंगा और खुशबूदार बनाए रखते हैं.
गार्डनिंग या खेती के लिए मार्च का महीना सबसे अनुकूल माना जाता है, इस दौरान वातावरण में तापमान बेहतर होता है जो पेड़ पौधों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. हल्के गर्म तापमान के कारण घर की क्यारी में कई तरह के पेड़ पौधे लगाए जा सकते हैं, जो मई जून की तपती गर्मी में आपके घर के वातावरण को ठंडा बनाने में मददगार हो सकते हैं.

अगर आप भी मई और जून की तपती गर्मी में अपने गार्डन को हरा भरा और खूबसूरत बनाए रखना चाहते हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें मार्च के महीने में अपने घर के गमले या गार्डन में लगा सकते हैं. इस मौसम में इसकी देखरेख भी बेहद आसानी से की जा सकती है, जिससे यह समय के साथ-साथ हरे-भरे और खूबसूरत बने रहे.

आजमगढ़ में नर्सरी का संचालन करने वाले भरत सिंह बनाते हैं कि मार्च के महीने में आप अपने घर की क्यारी में जैस्मिन का पौधा लगा सकते हैं. इस फूल के लिए धूप के साथ-साथ हल्की नमी वाली मिट्टी फायदेमंद मानी जाती है, मार्च के महीने में इस पौधे को अपने गार्डन में लगाने से यह मई जून तक पूरी तरह से तैयार हो जाता है. शाम के वक्त इस फूल की हल्की खुशबू पूरे घर को महका देती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

मार्च के महीने में अगर आप अपने घर में किसी रंग बिरंगे फूलों के पौधे को लगाना चाहते हैं, तो इसके लिए जीनिया का पौधा सबसे बेहतर विकल्प हो सकता है. यह पौधा विशेष कर गर्मी के मौसम में खिलने वाला फूल है, मार्च के महीने में इस घर के गमले या क्यारी में लगा सकते हैं. यह बेहद जल्दी खिलना शुरू हो जाता है और पूरी गर्मी फूलों से लगा होता है.

गुड़हल का पौधा हर घर में इस्तेमाल होने वाला सबसे आम पौधा है पूजा पाठ से लेकर औषधि रूप में इसका प्रयोग किया जाता है. इस गर्मी में भी उगाया जा सकता है, मार्च के महीने में इसे अपने घर के गार्डन में लगाते हैं तो अप्रैल के महीने तक इस पौधे में फूल आने शुरू हो जाएंगे और यह हमेशा रंग-बिरंगे फूलों से लदे रहेंगे. सबसे खास बातें है कि इस पौधे के लिए अधिक देखरेख और पानी की भी आवश्यकता नहीं होती.

इस मौसम में सूरजमुखी के पौधे को भी अपने घर के गमले में उगाया जा सकता है. यह बेहद तेजी से बढ़ने वाला पौधा होता है. फरवरी या मार्च में इसके बीज को लगाने के बाद यह 50 से 60 दिनों में खिलने लगता है. इसे अच्छी तरह उगाने के लिए भरपूर धूप और खुली हुई जगह की आवश्यकता होती है.

मार्च के महीने में बालसम या गुलमेहंदी का पौधा भी आपके गार्डन के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है. इस पौधे के बढ़ाओ के लिए गर्मी और नमी की आवश्यकता होती है मार्च में इसे लगाने के बाद अप्रैल महीने से ही या फूल खिलने लगते हैं. इस पौधे की सबसे खास बातें है कि इसमें कई रंग के फूल खिलते हैं. ऐसे में यदि आप इसे अपने घर में लगाते हैं तो आप हर रोज रंग-बिरंगे फूल प्राप्त कर सकेंगे.