यूपी पुलिस SI भर्ती परीक्षा सिटी स्लिप जारी, जानें कब डाउनलोड कर पाएंगे एडमिट कार्ड

0
यूपी पुलिस SI भर्ती परीक्षा सिटी स्लिप जारी, जानें कब डाउनलोड कर पाएंगे एडमिट कार्ड


Last Updated:

UP Police SI Exam City : यूपी पुलिस की 4543 सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी हो गई है. एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि के माध्यम से लॉग इन करना होगा.

Zoom

UP Police SI Exam City : एसआई भर्ती परीक्षा के लिए 15 लाख से अधिक आवेदन हुए हैं.

UP Police SI Exam City : यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप जारी हो गई है. अभ्यर्थी यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट  https://uppbpb.gov.in/ पर जाकर अपना एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं. इससे उन्हें परीक्षा तिथि और किस शहर में एग्जाम सेंटर है, इसकी सटीक जानकारी मिल जाएगी. जिसके अनुसार वह परीक्षा देने जाने के लिए योजना बना सकेंगे.

एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि के माध्यम से लॉग इन करना होगा. बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यह स्लिप सिर्फ परीक्षा शहर की अग्रिम जानकारी देने के लिए है. इसे एडमिट कार्ड नहीं माना जाएगा. एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी किए जाएंगे.

कब है यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा?

यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा 14 और 15 मार्च को राज्य के सभी 75 जिलों में आयोजित की जाएगी. परीक्षा दोनों दिन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर तीन बजे से शाम 5 बजे तक होगी.

कितनी है वैकेंसी?

यह भर्ती परीक्षा यूपी पुलिस में 4543 सब इंस्पेक्टर की नियुक्ति के लिए आयोजित की जा रही है. जिसके लिए 15 लाख 75 हजार 760 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है. जिसमें 409374 महिला अभ्यर्थी हैं. शेष पुरुष हैं.

कब जारी होगा एडमिट कार्ड?

यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड एसआई भर्ती परीक्षा से तीन दिन पहले एडमिट कार्ड जारी करेगा. जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा 14 मार्च को है, उनके एडमिट कार्ड 11 मार्च को और जिनकी 15 मार्च है उनके एडमिट कार्ड 12 मार्च को जारी किए जाएंगे.

कैसे डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप

  • सबसे पहले यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर जाएं.
  • अब यूपी पुलिस एसआई एग्जाम सिटी लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालकर लॉग इन करें.
  • सबमिट करने पर आपकी एग्जाम सिटी डिटेल्स सामने आ जाएगी. ध्यान रहे इसे एडमिट कार्ड न समझें.

About the Author

authorimg

Praveen Singh

प्रवीण सिंह साल 2015 से जर्नलिज्म कर रहे हैं. न्यूज18 हिंदी के करियर/एजुकेशन/जॉब्स सेक्शन में साल 2021 से काम कर रहे हैं. इन्हें फोटोग्राफी करने, किताबें पढ़ने, बाईक से लंबी यात्राएं करने का जुनून है. किताबों मे…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *