रुका पैसा वापस मिलेगा, रिश्तों में दूर होंगी गलतफहमियां, मेष राशि के लिए आज दुर्लभ दिन
Last Updated:
मेष राशि के आज पुराने मतभेद सुलझ सकते हैं. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. आर्थिक स्थिति अच्छी होगी. आय में सुधार होने के योग हैं. निवेश के लिए भी दिन ठीक है. नौकरी में नए मौके मिल सकते हैं. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज वसंत ऋतु, माष फाल्गुन, तिथि पंचमी, नक्षत्र स्वाती और पक्ष शुक्ल है. आज का दिन सकारात्मक सोच वाला रहेगा. सेहत सामान्य रहेगी. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 12.08 से 12.55 तक रहेगा.
विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज वसंत ऋतु व माष फाल्गुन है. तिथि पंचमी, नक्षत्र स्वाती और पक्ष शुक्ल है. सूर्योदय 6.39 पर और सूर्यास्त 6.25 शायकाल पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 12.08 से 12.55 तक रहेगा. इसमें किया गया कोई भी काम चिरकाल तक लाभ देता है. अशुभ समय राहुकाल 4.56 से 6.25 तक रहेगा. इसमें किसी भी नए चीज को शुरू करने से बचें. दिशाशूल पश्चिम में रहेगी.
अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, मेष राशि में आज चंद्रमा 9वें भाव में गोचर करेगा. इससे भाग्य, धर्म व यात्रा से जुड़े कामों में गति मिलेगी. मेष राशि के स्वामी मंगल ऊर्जा और साहस को बढ़ाएंगे. गुरु का प्रभाव भाग्य व सहयोग दिला सकता है. आज का दिन नए अवसर व सकारात्मक सोच वाला रहेगा. सेहत सामान्य रहेगी. मानसिक उत्साह बढ़ेगा. हल्का व्यायाम व योग लाभदायक रहेगा. अधिक तला व भुना हुआ भोजन नहीं करें. ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं.
छात्रों के लिए कैसा रहेगा दिन
अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज प्यार और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. पुराने मतभेद सुलझ सकते हैं. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. घर में धार्मिक अनुष्ठान हो सकता है. बड़े व बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा. आर्थिक स्थिति अच्छी होगी. आय में सुधार होने के योग हैं. रुका हुआ या उधार पैसा मिलने की संभावना है. निवेश के लिए दिन ठीक है, लेकिन जल्दबाजी नहीं करें. नौकरी व करियर में नए अवसर मिल सकते हैं. ऑफिस में अधीनस्थों से सहयोग मिलेगा. विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें