अमरोहा में बच्चे को अगवा कर मांगी फिरौती, प्रयागराज में भी छात्र का अपहरण

0
अमरोहा में बच्चे को अगवा कर मांगी फिरौती, प्रयागराज में भी छात्र का अपहरण


Last Updated:

अमरोहा में बदमाशों ने पुलिस के इकबाल को सीधी चुनौती दी. नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के एक बच्चे का अपहरण कर 12 लाख रुपये फिरौती मांगी. वारदात की जानकारी होते ही इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. बच्चे की तलाश के लिए पुलिस कई टीमें गठित की गईं. बच्चा अपने दादा के साथ खेत पर घूमने गया था. करीब छह घंटे बाद पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया है. 3 बदमाश भी पकड़े गए हैं. प्रयागराज में भी एक अपहरण हुआ है. कार सवार बदमाश LKG के छात्र को उठा ले गए.

Zoom

पुलिस को जानकारी देने थाने पहुंचे बच्चे के दादा.

अमरोहा. बदमाशों ने यूपी पुलिस को खुली चुनौती दी. अमरोहा में बेखौफ बदमाशों की करतूत सामने आई है. यहां एक बच्चे को अगवा कर फिरौती मांगी. अमरोहा में बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए नौगांवा सादात थाना क्षेत्र में एक बच्चे का अपहरण कर लिया. बदमाशों ने 5 साल के बच्चे वासु का अपहरण किया. अपहरण के बाद परिजनों को फोन लगााय और 12 लाख रुपये की फिरौती मांगी. इसके बारे में पता लगते ही इलाके में सनसनी फैल गई. करीब छह घंटे बाद पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया है. 3 बदमाश भी पकड़े गए हैं. एसपी अमित कुमार आनंद ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम दिया है.

अमरोहा में बच्चे के घर मातम जैसा माहौल दिखा.

मामला अमरोहा जनपद के नौगांवा सादात थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां बदमाशों ने मासूम को उठा लिया. घटना के बाद अपहरणकर्ताओं ने परिजनों को फोन कर 12 लाख रुपये की फिरौती मांगी. पैसे न देने पर बच्चे को जान से मारने की धमकी दी. इस अपहरण के बारे में सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर लिया. बच्चे की तलाश के लिए कई टीमें गठित कर दी गईं.

पुलिस के आलाधिकारियों का कहना है कि सर्विलांस के जरिए आरोपियों की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश की जा रही थी. बच्चा अपने दादा के साथ खेत पर घूमने गया था. घटना दोपहर की है. मामला अमरोहा के थाना नौगांवा के यहीयापुर गांव का है.

प्रयागराज में भी अपहरण
प्रयागराज के यमुनानगर जोन से भी अपहरण की खबर सामने आई है. यहां भी दिनदहाड़े छात्र के अपहरण से सनसनी फैल गई. कार सवार बदमाश LKG के छात्र को उठा ले गए. स्कूल वैन से उतरने के बाद छात्र अपने दादा के साथ घर जा रहा था, उसी वक्त कार सवार ने वारदात को अंजाम दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है. कई घंटे बीत जाने के बाद अपहरणकर्ताओं का सुराग नहीं लगा है. मांडा थाना क्षेत्र के सरायकला गांव का मामला है. मौके पर डीसीपी यमुनानगर जोन और कई थानों की पुलिस मौजूद है. पुलिस की कई टीमें बच्चे की तलाश में जुटी हैं.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *