क्या आपके घर में रखा गुड़ भी गर्मी से पिघल रहा है? तुरंत करें ये देशी जुगाड़
Last Updated:
Tips and Tricks: गर्मियों का मौसम शुरू होते ही किचन में रखे हुए कई सामान बढ़ते तापमान के कारण खराब होने लगते हैं. इसी तरह किचन में रखा हुआ गुड़ भी तापमान के बढ़ने से प्रभावित होता है और पिघलने लगता है. आइए आपको ऐसे घरेलू टिप्स बताते हैं, जिससे आपके घर का गुड़ गर्मियों में भी ठोस बना रहेगा.
सर्दियों के मौसम में गुड़ एक ऐसी मिठाई होती है, जिसे सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है, लेकिन गर्मी के मौसम में गुड़ का रख-रखाव बेहद कठिन हो जाता है. मौसम में बढ़ते तापमान और हवा में बढ़ती नमी के कारण किचन में रखा हुआ गुड़ पिघलने लगता है. लंबे समय तक डिब्बे में बंद रहने के कारण यह पिघल कर चिपचिपा हो जाता है.

इन दिनों गर्मी और बढ़ते तापमान में गुड़ को खराब होने से बचाने के लिए कुछ देसी तरीका आजमाया जा सकता है, जो गांव में बेहद लोकप्रिय और सरदार माना जाता है. आज भी लोग ग्रामीण क्षेत्रों में गुड़ को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए किसी फ्रिज या केमिकल वाले उपकरण का इस्तेमाल करने के बजाय देसी तकनीक का उपयोग करते हैं.

गुड को सुरक्षित और ताजा बनाए रखने के लिए आज हम आपको एक जबरदस्त देसी और किफायती तरीका बताने जा रहे हैं, जो न केवल गुड़ के स्वाद को बरकरार रखता है, बल्कि इसके औषधिय गुण को भी सुरक्षित रखने में और इन्हें पिघलने या खराब होने से बचाने में बेहद कारगर साबित हो सकता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

परचून की दुकान का संचालन करने वाले गणेशु गुप्ता बताते हैं कि गुड़ को लंबे समय तक ताजा बनाए रखने के लिए उसका शख्त होना बेहद आवश्यक होता है. गुड़ को स्टोर करने से पहले अगर उसमें जरा सा गीलापन दिखाई देता है, तो उसे हल्की धूप में थोड़ी देर के लिए जरूर सुखना चाहिए. हालांकि इस दौरान इस बात का विशेष ध्यान देना चाहिए कि ज्यादा देर तक धूप में रखने से भी गुड़ पिघल सकता है.

इसके अलावा गुड़ को सीधे डब्बे में रखने के बजाय उसे पहले अखबार या ब्राउन पेपर से अच्छी तरह से लपेट लें. इसे दो-तीन परत में अच्छी तरह से ऐसे लपेटे, ताकि बाहर की हवा अंदर तक ना पहुंच सके. इस तरकीब से बाहरी नमी गुड़ तक नहीं पहुंचेगी और वह अंदर से सुखा और फ्रेश बना रहेगा.

अब इसे जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल करें और वापस उसी स्थिति में पैक करके रख सकते हैं. इससे लंबे समय तक आपका पुराना और स्वादिष्ट गुड़ सुरक्षित बना रहेगा. इसके अलावा अगर आप अपने पुराने गुड़ को लंबे समय तक तरो ताजा बनाए रखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको यह तरकीब आजमाने की जरूरत है.

पेपर में लपेटे हुए गुड को आप किसी साफ ड्रम या गेहूं की बोरी में रखकर उसके ऊपर से अनाज डालकर पूरी तरह से ढक दें, अनाज नमी को पूरी तरह से सोख लेता है, जिससे गुड लंबे समय तक सुख और सुरक्षित बना रहता है. इस तरकीब को अपनाकर आप अपने घर पर तैयार हुए शुद्ध गुड़ को महीना तक खराब होने से बचा सकते हैं.