लखनऊ डबल मर्डर: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में महिला से दुष्कर्म की पुष्टि

0
लखनऊ डबल मर्डर: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में महिला से दुष्कर्म की पुष्टि


Last Updated:

Lucknow Double Murder: राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में मां-बेटे की हत्या के मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है. पुलिस को संदेह है कि पड़ोसी युवक ने ही रेप के बाद सबूत मिटाने के लिए महिला और उसके दिव्यांग बेटे की हत्या की गई.

Zoom

लखनऊ में मां-बेटे की निर्मम हत्या.

लखनऊ. राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी. सिसेंडी गांव में एक विधवा महिला और उसके दिव्यांग बेटे की निर्मम हत्या कर दी गई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या की पुष्टि हुई है, जबकि बेटे की गला दबाकर फिर पानी के टब में डुबो कर मारा गया. इस मामले में पड़ोसी पर हत्या का शक है.

पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार देर रात की है. मृतक महिला  शव घर के कमरे में मिला, जबकि उसके 18 वर्षीय नेत्रहीन बेटे का शव पानी से भरे टब में पड़ा था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है. रिपोर्ट के मुताबिक, महिला की हत्या गला दबाकर की गई, जबकि बेटे को पहले गला दबाया गया और फिर पानी में डुबोकर मार डाला गया. डॉक्टरों ने महिला के विसरा और कपड़ों को भी सुरक्षित रखा है ताकि आगे फोरेंसिक जांच में सबूत मजबूत हो सकें.

पड़ोसी मजदूर पर शक

प्रारंभिक जांच में पड़ोसी मजदूर पर मुख्य संदेह जताया जा रहा है. सूत्र बताते हैं कि आरोपी ने पहले भी इस विधवा महिला के साथ छेड़छाड़ की थी. घटना के बाद यह मजदूर घर छोड़कर फरार हो गया है. पुलिस ने उसे मुख्य संदिग्ध मानते हुए उसकी तलाश तेज कर दी है. इलाके में कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.

पुलिस जल्द खुलासे की कर रही बात

इस हत्याकांड से पूरे मोहनलालगंज क्षेत्र में दहशत का माहौल है. महिला विधवा थी और दो शादियों के बाद दोनों पतियों की मौत हो चुकी थी. वह अपने दिव्यांग बेटे के साथ अकेले रहती थी. पुलिस का कहना है कि हत्या का मकसद दुष्कर्म के बाद सबूत मिटाना हो सकता है. फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं. मोहनलालगंज पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है. आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के लिए छापेमारी और आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं.  पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा.

About the Author

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *