आलू की खुदाई के बाद खीरे की खेती से किसानों को होगा बड़ा फायदा, कम लागत में लाखों की कमाई
Last Updated:
फिरोजाबाद के कृषि विज्ञान केंद्र के अनुसार, आलू की खुदाई के बाद किसान खेतों में खीरे की खेती कर अच्छी कमाई कर सकते हैं. करीब 70 हजार रुपये प्रति एकड़ लागत में 100 कुंतल तक पैदावार मिल सकती है, जिससे किसानों को लगभग 1.20 लाख रुपये तक की आय होने की संभावना रहती है.
फिरोजाबाद. आलू की खुदाई के बाद किसान खेतों में खीरा उगाकर बंपर कमाई कर सकते हैं. खीरे की खेती करने के लिए किसानों को कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. किसान भाईयो को खेतों में खीरे के बीज की बुवाई करने के लिए बलूनी दोमट मिट्टी का प्रयोग करना चाहिए. वहीं कुछ ही महीना में खीरा की फसल तैयार हो जाती है और मंडियों में इसका अच्छा भाव भी मिलता है. जिससे किसान भाइयों को लाखों की पैदावार होती है. फिरोजाबाद के कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी डॉ. ओमकार सिंह ने लोकल 18 को जानकारी देते हुए बताया कि आलू की खुदाई करने के बाद खेतों में तुरंत खीरा की बुवाई कर देनी चाहिए. गर्मियों के सीजन में खीरा की काफी डिमांड रहती है, अगर किसान भाई अच्छे किस्म के बीज का चयन कर खीरा की खेती करते हैं तो इससे अच्छी इनकम होगी. वही उन्होंने कहा कि अगर किसान भाई अच्छी पैदावार चाहते हैं तो अच्छे किस्म के बीज जैसे आइरिस मिस्ट एफ वन, पूसा संयोग, संकर जैसी प्रजातियां की बुवाई करें. इसकी अभी बुवाई करने पर जुलाई तक तोड़ाई शुरू हो जाती है. वहीं किसानों को खीरा की बुवाई करते समय लाइन से लाइन की दूरी 1.5 मीटर और पौधे से पौधे की दूरी 60 सेमी तक रहनी चाहिए. इससे किसानों को लागत भी बेहद कम आएगी और पैदावार भी अधिक होगी.
About the Author
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें