यूपी का मौसम लेने वाला है करवट, 40KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं, होगी झमाझम बारिश
Last Updated:
UP Ka Mausam: उत्तर प्रदेश में मौसम जल्द करवट लेने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में कई जिलों में काले बादल छाने और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. 15-16 मार्च को हल्की बारिश और बूंदाबांदी भी हो सकती है, जिससे तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी. फिलहाल 13-14 मार्च को लखनऊ, गोरखपुर, आगरा समेत कई जिलों में 35-37 डिग्री के बीच तेज धूप रहेगी. बांदा में अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री दर्ज किया गया.
UP Ka Mausam: उत्तर प्रदेश में मौसम करवट लेने वाला है.आसमान से बरसते आग के बीच भारतीय मौसम विभाग की ओर से राहत भरी खबर सामने आई है. अगले 48 घंटों में यूपी के अलग-अलग जिलों में काले बादलों की परेड नजर आएगी. बादलों की परेड के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. इस दौरान कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी होगी और बारिश के बाद अधिकतम तापमान में भी 2 डिग्री सेल्सियस तक की कमी देखने को मिलेगी.
राजधानी लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक 13 मार्च को यूपी के दोनों ही संभाग में आसमान साफ होगा.इस दौरान तेज तीखी धूप लोगों को गर्मी का अहसास कराएगी. 14 मार्च को भी मौसम ऐसा ही रहने का पूर्वानुमान जताया गया है. वहीं 15 मार्च को 22 से ज्यादा जिलों में काले बादल छाए रहेंगे.16 मार्च को बादलों की परेड यूपी के दोनों ही संभाग में और बढ़ेगी.
इन जिलों में आज होगी चटक धूप
पूर्वानुमान है शुक्रवार को गोरखपुर, श्रावस्ती, अयोध्या, बहराइच, बस्ती, बांदा, झांसी, ललितपुर, महोबा, आगरा, अलीगढ़, वाराणसी, मथुरा, मेरठ, सहारनपुर, रामपुर, बरेली, अमेठी, बाराबंकी, रायबरेली, गाजियाबाद समेत कई जिलों में अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है.
आंधी-बारिश के बाद गिरेगा पारा
बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 15 और 16 मार्च के बारिश और तेज झोंकेदार हवाओं के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी कमी देखने को मिलेगी.
तीन दिन बाद लखनऊ में बदलेगा मौसम
शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में चटक धूप खिली रहेगी. आज यहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब होगा. वहीं न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. 15 मार्च से यहां बादलों की आवाजाही के बीच गरज चमक की आवाज सुनाई देगी. 16 और 17 मार्च को भी मौसम ऐसा ही रहेगा.
बांदा में तापमान तीसरे दिन आसमान से बरसी आग
यूपी में लगातार तीसरे दिन आसमान से आग बरसी.बांदा जिले में आज अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ.वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान नजीबाबाद में 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा.
About the Author
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें