पति को छोड़कर प्रेमी संग फरार हुई दो साल के बच्चे की मां, जेवर और नगदी भी ले गई
Last Updated:
Jhansi News: उत्तर प्रदेश के झांसी में दो साल के बच्चे की मां पति को छोड़कर अपने प्रेमी संग फरार हो गई. इतना ही अपने साथ घर में रखे जेवर और नगदी भी ले गई. इस घटना के बाद से पति पुलिस थाने के चक्कर लगा रहा है, लेकिन उसकी कोई मदद नहीं कर रहा.
झांसी में पति को छोड़कर प्रेमी संग भागी पत्नी
झांसी. यूपी के झांसी में एक दो वर्ष के बच्चे की मां प्रेमी संग भाग गई. वह अपने साथ घर में रखे सोने, चांदी के जेवर और नगदी भी ले गई. इस घटना के बाद से पति का रो-रो कर बुरा हाल है. उसका आरोप है कि शिकायत करने के बाद भी पुलिस उसकी कोई मदद नहीं कर रही है. पति पत्नी और बेटे की याद में बिलख रहा है.
मामला मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर का है. यहां नई बस्ती निवासी रजनीकांत की शादी वर्ष 2021 में पृथ्वीपुर, रानीपुर निवासी रश्मि के साथ हिंदू रीती रिवाज के साथ हुई थी. रजनीकांत और रश्मि का दो वर्षीय बेटा भी है. इसी बीच रश्मि के संबध जितेंद्र नामक युवक से हो गए. जितेंद्र और रश्मि एक दूसरे से फोन पर घंटों बात करने लगे. जब इसकी जानकारी रजनीकांत को हुई तो उसने जिंतेंद्र के परिवार वालों से इसकी शिकायत की. इसके बाद जितेंद्र उससे व्यक्तिगत रंजिश रखने लगा. उसने रजनीकांत को जान से मारने की धमकी भी दी थी.
पुलिस भी नहीं कर रही मदद
इसी बीच रजनीकांत की पत्नी रश्मि 5 मार्च को घर में रखे सोने, चांदी के जेवर और करीब ढाई लाख रूपये लेकर भाग गई. घटना के बाद पति ने पुलिस से भी शिकायत की, लेकिन पुलिस ने उसकी कोई मदद नहीं की है. पति का कहना है कि उसका हंसता-खेलता परिवार बर्बाद हो गया है. वह अपनी पत्नी और बेटे को याद कर बिलख बिलख कर रो रहा है.
About the Author

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें