‘अगर नेहरू जिंदा होते तो कांशीराम कांग्रेस के CM होते,’ बोले राहुल
Last Updated:
Rahul Gandhi News : कांग्रेस के कांशीराम जयंती कार्यक्रम में राहुल गांधी ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. राहुल ने कहा कि अगर यूपी में कांग्रेस को 100 लोग जीने-मरने वाले मिल गए, तो उतने में काम हो जायेगा. राहुल ने कहा कि आज हम कांशीराम जी को याद करते हैं. उनका जो संघर्ष था, उनका जो विजन था, उनका जो हिंदुस्तान की राजनीति पर इफेक्ट था, उसको हम याद करते हैं. कांग्रेस सांसद ने कहा कि अगर जवाहरलाल नेहरू जिंदा होते तो कांशीराम कांग्रेस के CM होते. इस दौरान कांग्रेस ने कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग का प्रस्ताव भी पास किया है.
राहुल गांधी ने कहा कि हमारे लिए अंबेडकर और गांधी का संविधान सबसे जरूरी है.
लखनऊ. कांग्रेस के कांशीराम जयंती कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कई बड़े बयान दिए हैं. राहुल ने कहा कि अगर UP में कांग्रेस को 100 लोग जीने-मरने वाले मिल गए, तो उतने में काम हो जायेगा. हमारे लिए अंबेडकर और गांधी का संविधान सबसे जरूरी है. आज हम कांशीराम जी को याद करते हैं. उनका जो संघर्ष था, उनका जो विजन था, उनका जो हिंदुस्तान की राजनीति पर इफेक्ट था, उसको हम याद करते हैं और दिल से उनका धन्यवाद करते हैं. काफी लोगों ने भाषण दिए. मैं कहना चाहता हूं कि हर भाषण में गहराई थी. पहले भाषण में कहा गया कि हमें क्या चाहिए. आपने आपने लिस्ट दी कि हमें ये चाहिए, ये चाहिए, ये चाहिए. जब आप कह रहे थे तो मैं सोच रहा था कि भाई राजनीति में चाहने से कोई देता नहीं. राहुल ने कहा कि जब तक विचारों के लिए नहीं लड़ा जाएगा, तब तक कुछ नहीं होने वाला. मैं आपसे कह देता हूं, ये जो आप नारे लगाते हैं इससे कुछ होता नहीं है. राहुल गांधी जिंदाबाद…इससे कुछ होता नहीं है.
पेन का उदाहरण
राहुल ने कहा कि अंबेडकर जी शिक्षा की बात करते थे. संगठित होने की बात करते थे. कांशीराम रात में उत्तर प्रदेश में घूमते थे, वह पेन लिए घूमते थे. वह कहते थे कि पेन से लिखना एक साइड से होता है. स्याही इस साइड में होती है, निब इस साइड होता है, ऊपर से कवर लग जाता है 15% का. वो ये भी कहते थे कि पेन को ऐसे होना चाहिए कि फायदा सिर्फ 15% को न मिले, 85% को भी मिलना चाहिए, उसमें वो भी शामिल होने चाहिए. राहुल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भी की भी कमियां थीं, इसीलिए कांशीराम जी सफल हुए. अगर कांग्रेस पार्टी अपना काम करती तो कांशीराम जी सक्सेस नहीं हो पाते. मैंने किसी और से एक दिन कह दिया, पता नहीं सही कहा है या गलत कहा. मगर अगर जवाहरलाल नेहरू जिंदा होते तो कांशीराम जी कांग्रेस के CM होते.
कांग्रेस गरीबों की पार्टी
कांग्रेस ने कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग का प्रस्ताव भी पास किया है. इसमें कहा गया है कि अगर राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनते हैं तो कांशीराम को भारत रत्न मिलेगा. कांग्रेस के कांशीराम जयंती कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कहा कि कल मैंने संसद में एप्सटीन शब्द बोला. स्पीकर साहब जी ने कहा नहीं, नहीं, नहीं. हमारी एनर्जी सिक्योरिटी से समझौता किया गया. हरदीप पुरी ब्यूरोक्रैट को मंत्री बनाना पहला समझौता किया. हरदीप पुरी का नाम एप्सटीन में नाम आया. कांग्रेस पार्टी में अमीर नेता हैं, लेकिन हम अमीर नेताओं वाली पार्टी नहीं बनना चाहते. कांग्रेस गरीबों की पार्टी बनना चाहती है. चुनाव के वक्त कांग्रेस पार्टी के सभी अकाउंट सीज कर दिए गए. अगर कांग्रेस अंबेडकर, गांधी और कांशीराम के बताये रास्ते पर चलेगी तो कोई नहीं हरा सकता. हमारी पार्टी के अंदर खुद कमी है. हमनें जातीय जनगणना का मन बना लिया है. जातीय जनगणना होकर रहेगी. साइकोलॉजिकली नरेंद्र मोदी खत्म हो गए है. राजनीती में हार पहले मन में हो जाती है.
अमेरिका से डील पर किसे घेरा
राहुल ने कहा कि कांग्रेस गरीब और BJP अमीर पार्टी बन गई है. BJP और मोदी ने अपना पूरा धन अडानी को दे दिया है. BJP का आर्थिक स्ट्रक्चर अडानी का स्ट्रक्चर है. अमेरिका ने इस चीज को पकड़ लिया है. अमेरिका में केस अडानी पर नहीं BJP पर किया है. अमेरिका ने इस खुलासे के नाम पर दबाव बनाया है. अब नरेंद्र मोदी अमेरिका के लिए काम कर रहे हैं. हिंदुस्तान का कोई PM दुनिया के लिए कृषि का क्षेत्र नहीं खोल सकता था. अमेरिका की डील भी कृषि क्षेत्र के लिए ही रुकी थी. संसद से भागने के बाद मोदी ने बिना किसी से पूछे ट्रंप से फोन पर बातकर डील फाइनल कर दी. राहुल ने आरोप लगाया कि एप्सटीन और अडानी के चलते अमेरिका से डील हुई.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें