मुरादाबाद में तैयार हो रही है शुद्ध कांसे की पूजा थाली, जानें खासियत और कीमत

0
मुरादाबाद में तैयार हो रही है शुद्ध कांसे की पूजा थाली, जानें खासियत और कीमत


Last Updated:

Moradabad News: उत्तर प्रदेश की ‘पीतल नगरी’ मुरादाबाद अब कांसे के उत्पादों के लिए भी अपनी धाक जमा रहा है. हाल ही में यहां शुद्ध कांसे से निर्मित 6 पीस वाली पूजा थाली की भारी डिमांड देखी जा रही है, जिसे न केवल देश बल्कि विदेशों में भी काफी पसंद किया जा रहा है. कारोबारी मोहम्मद फरमान के अनुसार, शुद्धता के कारण लोग इसे पारंपरिक रूप से चुन रहे हैं.

Moradabad News: यूपी का मुरादाबाद जिला पूरी दुनिया में पीतल नगरी के नाम से मशहूर है. यहां के पीतल के उत्पाद देश-विदेश में एक्सपोर्ट किए जाते हैं. तो वहीं, पीतल नगरी के इस शहर में वैसे तो पीतल का बड़े पैमाने पर काम होता है. लेकिन इन दिनों पीतल के साथ-साथ कांसे का भी काम किया जाता है. तो वहीं इन दिनों कांसे की धातु में पूजा की थाली तैयार की जा रही है. जिसकी बहुत अच्छी डिमांड देखने को मिल रही है. कांसा पीतल से थोड़ी महंगी धातु होता है. इसलिए कांसे के बहुत उत्पाद तैयार होकर देश-विदेश जाते है.

पूजा की थाली हो रही तैयार
कांसा कारोबारी मोहम्मद फरमान ने बताया कि हमारे यहां कांसे की शुद्ध धातु में पूजा की थाली तैयार की जा रही है. कांसे से ज्यादा शुद्ध धातु कोई नहीं होती है. कांसा पीतल से थोड़ी महंगी धातु होता है. इसके साथ ही पहले के जमाने में लोग कांसे की धातु में तैयार किए गए बर्तनों में खाना खाना और पूजा करना पसंद करते थे. तो वहीं आज भी कांसे की धातु की पूजा की थाली तैयार की जा रही है. उन्होंने कहा कि 6 पीस की यह थाली तैयार की जा रही है, जिसमें 2 कटोरी एक गिलास एक चमच एक थाली आदि चीज़े शामिल है.

खूब आ रही डिमांड
यह कई साइज में तैयार की जा रही है और अलग-अलग साइज में तैयार कर अलग-अलग साइज सेल कर रहे हैं और सभी की अच्छी डिमांड आ रही है. उन्होंने कहा कि कांसा पीतल से महंगी धातु होता है. लेकिन हमारे पास थोड़ा सस्ते में भी यह उत्पाद उपलब्ध है. 2000 का पूरा सेट मिलता है. इसके अलावा 3 हजार व 5000 तक का सेट हमारे पास उपलब्ध है. बाकी आप ऑर्डर देकर अपनी पसंद के हिसाब से भी तैयार करा सकते हैं. लोकल में भी इसकी बहुत अच्छी डिमांड है और विदेशों से भी इसकी डिमांड आती है.

About the Author

Rahul Goel

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *