चोरी और अभद्रता पर रहेगी सबकी नजर, सुल्तानपुर पर्यावरण पार्क में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

0
चोरी और अभद्रता पर रहेगी सबकी नजर, सुल्तानपुर पर्यावरण पार्क में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे


Last Updated:

सुल्तानपुर के गोमती नदी किनारे स्थित पर्यावरण पार्क में सुरक्षा बढ़ाने के लिए नगर पालिका परिषद 16 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने जा रही है. इससे पार्क में होने वाली बाइक-स्कूटी चोरी और अभद्रता की घटनाओं पर रोक लगेगी. साथ ही पार्क में लोगों की सुविधा के लिए नई कैंटीन भी शुरू कर दी गई है.

सुल्तानपुर. नगर पालिका प्रशासन की एक नई पहल सामने आई है, जिससे अब सुल्तानपुर शहर के पर्यावरण पार्क में होने वाली चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाई जा सकेगी. इसके लिए नगर पालिका प्रशासन द्वारा हजारों रुपए की लागत वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. जिससे चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकेगा. इसके साथ ही पार्क के अंदर ही अब लोगों को खाने की भी सुविधा मिलेगी, इसके लिए कैंटीन खोल दी गई है. पर्यावरण पार्क में अगर आप जा रहे हैं तो अपने आप को सुरक्षित महसूस करें क्योंकि नगर पालिका प्रशासन द्वारा तीसरी आंख से पूरे पार्क में नजर रखी जाएगी. सुल्तानपुर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र सरोज ने लोकल 18 को बताया कि शहर में गोमती नदी के किनारे स्थित पर्यावरण पार्क में अब लोगों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे. इसके लिए पार्क में 16 जगह चिन्हित होंगे, जहां पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. इससे आए दिन पर्यावरण पार्क में होने वाली चोरियों पर अंकुश लग सकेगा और किसी भी प्रकार की अश्लीलता और अभद्रता भी रिकॉर्ड हो सकेगी.

About the Author

Monali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *