खाना ना मिलने पर हैवान बना नशेड़ी बेटा, वाराणसी में ईंट से कूचकर मां की हत्या

0
खाना ना मिलने पर हैवान बना नशेड़ी बेटा, वाराणसी में ईंट से कूचकर मां की हत्या


Last Updated:

Varanasi News: वाराणसी में एक बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी. खाना मांगने पर हुए मामूली विवाद में नशेड़ी बेटे ने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया. जानकारी के मुताबिक, नशे में युवक घर पहुंचा और मां से खाना मांगा. जिस पर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया. जिसके बाद आरोपी बेटे ने ईंट से कूचकर हत्या कर दी.

Zoom

वाराणसी में बेटे ने की मां की हत्या

वाराणसी. यूपी के वाराणसी में एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां की बेरहमी से हत्या कर दी. इस हत्या से पूरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्यारे बेटे को गिरफ़्तार कर लिया, लेकिन एक बेटे द्वारा मां की हत्या चर्चा का विषय बन गया. बताया जा रहा है कि युवक नशे में था और खाना देने को लेकर मां से विवाद हुआ था. इसके बाद उसने ईंट से कूचकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया.

वाराणसी के मंडुआडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत भुल्लनपुर पंचायत भवन के पास यह घटना हुई. आरोपी घनश्याम चार भाइयों में सबसे छोटा है ,लेकिन नशे का आदि है. सोमवार की शाम जब वो नशे में अपने घर पहुंचा तो मां से खाना मांगा. इस दौरान उसके और मां के बीच कहासुनी हुई. इसके बाद घनश्याम ने मां के सिर पर ईंट से हमला कर दिया. जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई और घायल अवस्था में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए तत्काल आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर उसे सलाखों के पीछे भेज दिया. बताया जा रहा है कि उसने अपनी मां से खाना मांगा था और उसी को लेकर विवाद शुरू हुआ. जिसके बाद उसने ईंट से वार कर घटना को अंजाम दिया.

नशे का आदी है बेटा

ADCP नीतू कात्यान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ उसके बड़े भाई बहादुर ने तहरीर दी और बताया कि घनश्याम 4 भाइयों में सबसे छोटा है और नशे का आदी है. हमेशा नशे में चूर रहने की वजह से वह अलग रहता था और इसी दौरान उसने मां की सिर कूचकर हत्या कर दी. इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.

About the Author

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *