नाजिरपुरा में नाला बना मुसीबत, सड़क पर बहता गंदा पानी, सबसे ज्यादा स्कूली बच्चे परेशान
Last Updated:
बहराइच के नाजिरपुरा मोहल्ले में लखनऊ रसोई रेस्टोरेंट के पास स्थित सदियों पुराना नाला लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है. नाले का गंदा पानी अक्सर ओवरफ्लो होकर जर्जर सड़क पर भर जाता है, जिससे राहगीरों, खासकर स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. लंबे समय से शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका है, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है.
बहराइच. शहर के मोहल्ला नाजिर पूरा में लखनऊ रसोई रेस्टोरेंट के पास स्थित सदियों पुराना नाला एक वक्त के बाद अब लोगों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर रहा है. जिस रास्ते से होकर हर एक बड़ी आबादी निवास करती है, उसी नाले की हालत की बात करें तो हर वक्त नाले का पानी ओवरफ्लो होकर सीधे बगल में बनी हुई जर्जर रोड पर भर जाता है. जिसका सामना निकलने वाले हर एक व्यक्ति को करना पड़ता है, लोगों ने इसके लिए लाखों जतन किए लेकिन कोई हल नहीं निकला. आज भी लोग आस लगाए बैठे है की कब इसकी दुर्दशा सुधरेगी.
स्कूली बच्चों से लेकर हर कोई परेशान
दरअसल, इस नाले का पानी बाहर निकलकर सीधा रोड पर भर जाता है, ऐसा बरसात में ही नहीं बल्कि आम दिनों में भी रहता है. लंबे समय से यह समस्या बनी हुई है लोगों ने कई बार इसकी आवाज भी उठाई लेकिन आवाज दब कर रह गई और प्रशासन ने इस पर कभी ध्यान नहीं दिया. इस नाले से सबसे ज्यादा समस्या नन्हे मुन्ने बच्चों को आती है जो स्कूल जाते समय कई बार इस नाले से निकले हुए पानी में गिर जाते हैं और फिर उनको उस दिन स्कूल छोड़ना पड़ता है. इसके अलावा बुजुर्ग, महिलाएं सभी को इस नाले के पानी से दिक्कत होती है.
नहीं दिया गया ध्यान तो सूरत आगे और हो जाएगी बद से बत्तर
सबसे ज्यादा समस्या इस नाले के पानी को लेकर गर्मियों में खड़ी होती है, क्योंकि गंदे पानी का जल भराव लंबे समय से जमा होने पर तमाम कीड़े, मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ जाता है. ऐसे में आसपास पड़ने वाले घरों को भी बहुत मुश्किल झेलनी पड़ जाती है. खासकर बारिश में बात करें तो बारिश में पैदल इस मार्ग से निकलना संभव नहीं हो पता है क्योंकि पानी सड़क के ऊपर काफी ऊंचाई तक बहता है. बीच में बना गड्ढा जैसे काल बनकर किसी का इंतजार करता हो.
About the Author
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें