कहीं पर तेज हवा, कहीं बरसेगा पानी, यूपी मौसम को लेकर बड़ा अपडेट

0
कहीं पर तेज हवा, कहीं बरसेगा पानी, यूपी मौसम को लेकर बड़ा अपडेट


UP Weather News: उत्तर प्रदेश में कभी बारिश तो कभी तीखी धूप का कहर जारी है. मौसम में उलटफेर के कारण तापमान में भी उतार चढ़ाव देखा जा रहा है. इन सब के बीच तेज हवाएं, बारिश और वज्रपात वाले दिन का कमबैक यूपी में होने वाला है. मौसम विभाग की ओर से मिले ताजा अपडेट के मुताबिक, अगले 24 घंटे बाद फिर प्रदेश में मौसम का बदला रूख देखने को मिलेगा. इस दौरान तापमान में भी गिरावट आएगी.

अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम
राजधानी लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र से मिले जानकारी के मुताबिक, 18 मार्च को  यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही संभाग में मौसम सामान्य होगा. इस दौरान धूप भी खिली रहेगी. वहीं 19 मार्च को प्रदेश के पश्चिमी संभाग में कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है. जबकि पूर्वी यूपी में मौसम सामान्य होगा. 20 मार्च को भी दोनों ही संभाग में काले बादल छाएं रहेंगे. इस दौरान बारिश और बादलों के गड़गड़ाहट की आवाज भी सुनाई देगी.

इन जिलों में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है बुधवार को अमेठी, रायबरेली, अंबेडकर नगर, महराजगंज, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, बलरामपुर, श्रावस्ती, गोंडा, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, देवरिया, बस्ती, अयोध्या, आजमगढ़, वाराणसी, गाजीपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, शाहजहांपुर, पीलीभीत, बदायूं, संभल, उन्नाव, गाजियाबाद, सहारनपुर, मेरठ, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मैनपुरी, झांसी, आगरा, मथुरा, अलीगढ़ और आस पास के जिलों में आज अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस के करीब होगा.

तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की आएगी कमी
बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया की अगले 3 दिनों में बाद अधिकतम तापमान में 5 स 7 डिग्री सेल्सियस तक कि कमी भी देखने को मिलेगी. वहीं न्यूनतम तापमान में भी थोड़ी कमी आएगी. बताते चलें कि 17 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित किया है.

लखनऊ में आसमान होगा साफ
बुधवार को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आसमान साफ होगा.इस दौरान छिटपुट बादल नजर आएंगे.हालांकि अगले 24 घण्टे बाद यहां हल्की बूंदाबांदी के आसार है. मौसम विभाग ने इसकी संभावना जताई है.अनुमान है आज लखनऊ में अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के करीब होगा.

नोएडा में कल से तीन दिन बूंदाबांदी के आसार
बात दिल्ली से सटे नोएडा की करें तो अगले 24 घण्टे बाद वहां लगातार तीन दिनों तक बूंदाबांदी की संभावना है.बताते चलें किननोएडा में आज अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस के करीब होगा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *