फिरोजाबाद के बाजार में आई ऐसी चूड़ियां, जो हर साड़ी और सूट पर होंगी फिट
Last Updated:
Firozabad Bangle Market: शादी-पार्टी के लिए परफेक्ट मैचिंग चूड़ियां ढूंढना अब हुआ आसान! कांच की नगरी फिरोजाबाद के बाजार में ‘मल्टीकलर’ और ‘वाटर कलर’ चूड़ियों की भारी डिमांड है. ये चूड़ियां हर रंग की साड़ी और सूट के साथ फिट बैठती हैं, जिससे महिलाओं की मैचिंग की टेंशन खत्म हो गई है. मात्र 50 रुपये दर्जन से शुरू होने वाली इन चूड़ियों में 15 से ज्यादा डिजाइन उपलब्ध हैं. खास बात यह है कि मेटल कंगन के साथ इनका लुक और भी शानदार लगता है.
Firozabad Bangle Market: फैशन के इस दौर में महिलाओं के लिए सबसे बड़ी चुनौती अपनी फेवरेट ड्रेस के साथ परफेक्ट मैचिंग की चूड़ियां ढूंढना होता है. कई बार घंटों बाजार छानने के बाद भी सही रंग नहीं मिल पाता. लेकिन कांच की नगरी फिरोजाबाद ने अब इस परेशानी का शानदार हल निकाल लिया है. यहां की मार्केट में इन दिनों ‘मल्टीकलर’ और ‘वाटर कलर’ चूड़ियों की धूम है, जो न केवल हर आउटफिट के साथ मैच करती हैं, बल्कि आपकी कलाई की खूबसूरती में चार चांद लगा देती हैं.
मल्टी कलर के साथ मिलती हैं कई डिजाइन, हर ड्रेस पर होगी फिट
फिरोजाबाद के गली बोहरान में चूड़ियों का बिजनेस करने वाले आसिफ ने लोकल 18 से बातचीत करते हुए बताया कि शादी-पार्टी या किसी और प्रोग्राम में महिलाओं को ड्रेस की मैचिंग के साथ चूड़ियों को पहनने का शौक होता है. मैचिंग के साथ चूड़ियों के सेट बनाए जाते हैं, लेकिन कई बार सटीक मैचिंग न होने पर महिलाओं को परेशानी होती है. ऐसे में मार्केट में आई ‘मल्टी कलर’ की चूड़ियां किसी भी ड्रेस पर पहनी जा सकती हैं. इनकी चमक और डिजाइन सभी ड्रेस से मैच करती है, इसलिए अभी मार्केट में वाटर कलर की मैचिंग वाली चूड़ियां खूब डिमांड में हैं. इसमें 15 से भी ज्यादा डिजाइन दुकानों पर उपलब्ध हैं.
मात्र 50 रुपये से शुरुआत, मेटल कंगन के साथ बढ़ जाता है लुक
दुकानदार के अनुसार, उनके पास मल्टी कलर की चूड़ियों में डार्क मल्टी और हल्का मल्टी कलर सबसे ज्यादा बिकता है. जब किसी महिला को अपनी ड्रेस की सटीक मैचिंग नहीं मिलती, तो वह बेझिझक इन्हें चुनती हैं. फैशन को और बेहतर बनाने के लिए महिलाएं इसमें मेटल के कंगन भी जोड़ लेती हैं, जिससे इनका लुक और भी रॉयल हो जाता है. कीमत की बात करें तो इन चूड़ियों के सेट की शुरुआत मात्र 50 रुपये प्रति दर्जन से होती है, जिसे ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुसार कस्टमाइज भी करवा सकते हैं.
About the Author
राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें