’10 में 15 स्टार’, धुरंधर 2 का पहला शो गाजियाबाद में हिट, दर्शक बोले- पार्ट 1 से भी दमदार
Last Updated:
Dhurandhar 2 Ghaziabad Public Review : आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ का पहला शो तहलका मचा रहा है. दर्शक इसे ‘मास्टरपीस’ बता रहे हैं. एक्शन, इमोशन और परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ हो रही है. दर्शकों को इसका लंबे समय से बेसब्री से इंतजार था. गाजियाबाद के गौर मॉल में जैसे ही रात 9:30 बजे शो खत्म हुआ, थिएटर से बाहर निकलते ही दर्शकों के चेहरों पर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. दर्शकों ने लोकल 18 ने कहा कि कई सीन रोंगटे खड़े कर देने वाले थे. कई दर्शकों ने तो फिल्म को 10 में से 15 स्टार तक दे दिए. सोनिया ने इसे उम्मीद से ज्यादा अच्छा बताया.
हर मिनट नया सस्पेंस
गरिमा ने फिल्म को बेहद शानदार बताते हुए कहा कि इसका सस्पेंस इतना जबरदस्त है कि बार-बार मुंह से ‘ओ माय गॉड’ निकल रहा था. उन्होंने फिल्म को 5 में से 5 स्टार दिए और बताया कि धुरंधर 1 में बड़े साहब का जो सस्पेंस था, उसका खुलासा इस पार्ट में हो गया और वह दाऊद इब्राहिम निकला. गुलशन बजाज ने ‘धुरंधर 2’ को पहले पार्ट से भी ज्यादा दमदार बताया. उन्होंने कहा कि रणवीर सिंह की एक्टिंग कमाल की है. लगभग 3 घंटे 55 मिनट लंबी फिल्म होने के बावजूद एक भी पल बोरियत नहीं हुई. हर मिनट नया सस्पेंस देखने को मिला. उन्होंने फिल्म को 10 में से 11 स्टार दिए.
बोर होने का डर हवा
साक्षी ने कहा कि ‘धुरंधर 1’ देखने के बाद से ही उन्हें इसके दूसरे पार्ट का इंतजार था. उनके मुताबिक, इस फिल्म को एक लाइन में कहा जाए तो ‘बलिदान परम धर्म’ इस पर पूरी तरह फिट बैठता है. फिल्म का हर मिनट रोमांच से भरा है और अंत का सस्पेंस पूरी तरह चौंकाने वाला है. उन्होंने फिल्म को 10 में से 10 स्टार दिए. हिमानी ने बताया कि वह पिछले एक महीने से इस फिल्म का इंतजार कर रही थीं. उन्हें लगा था कि इतनी लंबी फिल्म शायद बोर कर सकती है लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ. हर सीन में नया सस्पेंस और कई जगह ऐसे पल आए जहां रोंगटे खड़े हो गए. रणवीर सिंह की एक्टिंग को उन्होंने जबरदस्त बताया और कहा कि फिल्म का क्लाइमेक्स बेहद खास है.
दूसरों से भी देखने को कह रहे
शिवांगी ने इसे पिछले 5 सालों की सबसे जबरदस्त फिल्म बताया. उनके अनुसार, फिल्म की कहानी, एक्शन और अभिनय सब कुछ एक नंबर है. यह फिल्म बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित होगी और इसे 10 में से 100 स्टार देना चाहिए. सोनिया ने बताया कि वह गाजियाबाद की नहीं हैं, लेकिन दिल्ली से बाहर फ्लाइट होने के बावजूद उन्होंने एडवांस में टिकट बुक कर फिल्म देखने का फैसला किया. उनके मुताबिक, फिल्म उम्मीद से कहीं ज्यादा शानदार निकली. कहानी, एक्शन और अटैक के सीन बेहद दमदार हैं. उन्होंने फिल्म को 10 में से 11 स्टार दिए और सभी से इसे देखने की अपील की.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें