Live: राष्ट्रपति मुर्मू प्रेमानंद महाराज से करेंगी मुलाकात, गिरिराज जी की करेंगी परिक्रमा
Last Updated:
President Draupadi Murmu Premanand Maharaj: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू फिलहाल मथुरा पहुंची हुई हैं. बीते गुरुवार को राष्ट्रपति अपने मथुरा दौरे के दौरान प्रेम मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन किए. तेज बारिश होती रही….और पढ़ें
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं मथुरा.
President Draupadi Murmu Mathura Visit Live: चैत नवरात्रि के साथ शुरू हुए हिंदू नववर्ष के पहले दिन भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तर प्रदेश के दो बड़े धार्मिक स्थलों पर पहुंचीं. बीते गुरुवार को द्रौपदी मुर्मू सबसे पहले अयोध्या पहुंचीं, जहां वह राम मंदिर में श्रीराम यंत्र स्थापना की पूजन में शामिल हुईं. इसके बाद वह शाम को स्पेशल विमान से मथुरा पहुंचीं. आज यानी कि शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रेमानंद महाराज से भी मुलाकात करेंगी.
President Draupadi Murmu Visit Live: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रेमानंद महाराज से करेंगी मुलाकात
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मथुरा दौराः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार की सुबह प्रेमानंद महाराज से मुलाकात करेंगी. आधे घंटे की मुलाकात के बाद वे बाबा नीम करौरी आश्रम और उड़िया बाबा आश्रम जाएंगे. इसके बाद रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में वे ऑन्कोलॉजी ब्लॉक का उद्घाटन कर संबोधन देंगी. शाम को वात्सल्य ग्राम स्थित सम्विद गुरुकुलम गर्ल्स सैनिक स्कूल का भ्रमण कर बेटियों से मुलाकात करेंगी. शनिवार की सुबह गोल्फ कोर्ट से गोवर्धन की परिक्रमा कर वे दिल्ली वापस प्रस्थान कर जाएंगी.