मेरठ जिला अस्‍पताल में LPG खत्‍म! जला चूल्हा तो वायरल हुआ Video, दौड़े-दौड़े पहुंचे अफसर

0
मेरठ जिला अस्‍पताल में LPG खत्‍म! जला चूल्हा तो वायरल हुआ Video, दौड़े-दौड़े पहुंचे अफसर


Last Updated:

LPG shortage in Meerut hospital: एक तरफ प्रशासन स्थिति सामान्य होने की बात कह रहा है. वहीं दूसरी ओर गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. इस बीच, एक जिला अस्पताल का ऐसा वीडियो वायरल हो गया, जिससे खलबली मच गई. आइए जानते हैं सबकुछ.

Zoom

मेरठ जिला अस्पताल का वीडियो वायरल.

मेरठ: ईरान-इजरायल युद्ध की वजह से मिडिल ईस्ट में जो हालात हैं उसकी वजह से एलपीजी गैस की किल्लत की शिकायत लोग कर रहे हैं. खासकर कमर्शिल गैस की आपूर्ति न हो पाने से स्ट्रीट फूड और होटल, रेस्टोरेंट्स कारोबारी परेशान हैं. हालांकि, सरकार का कहना है कि किल्लत जैसा कुछ नहीं है. मगर, इस बीच यूपी के मेरठ का एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ, जिसने आम से लेकर सियासी गलियारों तक टेंशन पैदा कर दी. दरअसल, यहां के जिला अस्पताल के परिसर में ईंटों का अस्थाई चूल्हा बनाकर लकड़ी और गत्ते जलाकर मरीजों का खाना बनाने का दावा किया गया. मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर शेयर कर दिया. जब अधिकारियों को वीडियो के बारे में पता चला तो आनन-फानन में कार्रवाई कर दी गई. आइए जानते हैं पूरा मामला.

यह है पूरा मामला
प्यारे लाल अस्पताल का वीडियो बताया जा रहा है. वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ईंटों से बने एक देसी चूल्हे पर लकड़ी और गत्ते जलाए जा रहे हैं. उसके ऊपर एक बड़ा ढक्कन बंद बर्तन रखा है. वीडियो बना रहा युवक दावा कर रहा है कि अस्पताल की रसोई में पिछले चार दिनों से गैस खत्म है, जिसके कारण मजबूरी में मरीजों का खाना इसी तरह चूल्हे पर बनाया जा रहा है.

फिर क्या हुआ?
मेरठ जिला अस्पताल में चूल्हे पर बन रहे मरीजों के खाने का वीडियो वायरल होते ही डीएम ने संज्ञान लिया. तुरंत जिला अस्पताल के लिए गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाए. साथ ही सरकार की छवि खराब करने वाले कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया. हालांकि, जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह और जिला पूर्ति अधिकारी विजय कुमार सिंह लगातार जिले में गैस की पर्याप्त आपूर्ति का दावा कर रहे हैं.

वीडियो को बता दिया फैक
इस मामले पर जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ. बीके कौशिक ने वीडियो की सत्यता को सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने कहा, यह वीडियो एडिट किया गया है और युवक पर दबाव डालकर गलत बयान दिलवाया जा रहा है. अधीक्षक का दावा है कि चूल्हे पर मरीजों का खाना नहीं बल्कि बर्तन धोने के लिए पानी गर्म किया जा रहा था. उन्होंने स्पष्ट किया कि मरीजों का भोजन नियमित रूप से गैस पर ही तैयार किया जा रहा है और अस्पताल में गैस की कोई कमी नहीं है.

About the Author

authorimg

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *