महोबा में कलयुगी ससुर ने बहू को उतारा मौत के घाट, बलिया में पुलिसकर्मियों की पिटाई
UP News Live: उत्तर प्रदेश में अपराध और राजनीति की हलचल तेज है. महोबा में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ससुर ने अपनी ही विधवा बहू की नृशंस हत्या कर दी. वहीं, बलिया में खाकी का इकबाल खतरे में दिखा, जहां दबंगों ने पुलिसकर्मियों को ही पीट दिया. दूसरी ओर, योगी सरकार युवाओं को रोजगार का तोहफा देने जा रही है. आइए विस्तार से जानते हैं प्रदेश की 7 बड़ी खबरें.
महोबा: अस्मत लूटने में नाकाम रहा ससुर, तो विधवा बहू को रॉड से पीट-पीटकर मार डाला
महोबा: चरखारी कोतवाली क्षेत्र के कुरोरा डांग में मानवता को झकझोर देने वाली वारदात हुई है. यहां एक कलयुगी ससुर अपनी ही विधवा बहू पर बुरी नियत रखता था. विरोध करने और समाज द्वारा समझाए जाने के बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया. बीती रात विवाद इतना बढ़ा कि ससुर ने देवर और भतीजे के साथ मिलकर बहू की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है.
बलिया: दबंगों के आगे बेबस दिखी ‘खाकी’, PRV कर्मियों को लात-घूसों से पीटा
बलिया: नरही थाने के कारंटाह डीह चौकी के पास कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए कुछ मनबढ़ युवकों ने पुलिसकर्मियों की जमकर पिटाई कर दी. दरअसल, सूचना पर पहुंची PRV 112 के दो सिपाहियों को दबंगों ने घेरकर लात-घूसों से मारा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मारपीट के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. घायल पुलिसकर्मियों का उपचार जारी है.
बरेली: नवरात्र के व्रत में ‘जहर’ बना कूटू का आटा, एक ही परिवार के कई सदस्य अस्पताल में भर्ती
बरेली थाना सुभाष नगर की गंगानगर कॉलोनी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नवरात्र का व्रत रख रहे एक ही परिवार के लोग बीमार पड़ गए. कूटू के आटे की कचौड़ी खाने के बाद पति-पत्नी समेत पूरे परिवार को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई. फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए सभी सदस्यों को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
सुल्तानपुर: राहुल यादव का भारी पुलिस सुरक्षा में अंतिम संस्कार, हत्या का आरोप
सुल्तानपुर: 18 मार्च को पेड़ से लटके मिले राहुल यादव के शव के मामले में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया. मृतक की मां की तहरीर पर 3 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है. सपा विधायक ताहिर खान ने पीड़ित परिवार से मिलकर न्याय का भरोसा दिया है. पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है.
लखनऊ: योगी सरकार का युवाओं को तोहफा, 22 मार्च को बंटेंगे नियुक्ति पत्र
लखनऊ: मिशन रोजगार के तहत योगी सरकार 22 मार्च को 1,228 नवचयनित नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपेगी. लोकभवन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सीएम योगी खुद 492 अभ्यर्थियों को पत्र देंगे, जबकि 736 अभ्यर्थियों को स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा पत्र सौंपे जाएंगे. इन अधिकारियों को प्रदेश के 13 राजकीय मेडिकल कॉलेजों में तैनाती मिलेगी.
कन्नौज: आलू किसानों के संकट पर प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी गंभीर
कन्नौज: प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाने पहुंचीं प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी ने आलू की गिरती कीमतों पर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने इस संबंध में केंद्र को पत्र लिखा है और जल्द ही किसानों के लिए रास्ता निकाला जाएगा. हालांकि, उन्होंने जिले में गैस की किल्लत की खबरों को सिरे से नकार दिया.
अयोध्या: पुलिस ने टप्पेबाज गिरोह का किया भंडाफोड़, 3 शातिर गिरफ्तार
अयोध्या: कोतवाली नगर पुलिस ने भाजपा कार्यालय के पास से टप्पेबाजी करने वाले एक शातिर गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. ये लोग चेकिंग का बहाना बनाकर यात्रियों के पैसे लिफाफे में रखवाते थे और फिर हाथ की सफाई से लिफाफा बदल देते थे. आरोपियों के पास से ₹6200 कैश, अवैध असलहा और एक स्विफ्ट डिजायर कार बरामद हुई है. गिरफ्तार आरोपी प्रयागराज और प्रतापगढ़ के शातिर अपराधी हैं.
कानपुर पुलिस ने इनामी बदमाश सद्दाम को किया गिरफ्तार
कानपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने 25000 का इनामी अभियुक्त सद्दाम को किया गिरफ्तार. पिछले 12 साल से सद्दाम फरार चल रहा था, जिसके ऊपर पहले 5000 का इनाम घोषित किया गया था, इसके बाद 25000 का इनाम रखा गया था. 2013 में लूट जैसी कई घटनाओ को दिया था अंजाम, इसके बाद गैंगस्टर की हुई थी कार्रवाई. गैंगस्टर की कार्रवाई के बाद से सद्दाम फरार हो गया था और कभी नेपाल में तो कभी महाराजगंज में अलग-अलग ठिकाने बदलकर रहता था. हर जगह अपना नाम भी बदलता रहता था.
जौनपुर में आकाशीय बिजली के चपेट में आने से युवक की मौत
जौनपुर जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत. घर से बाहर शौच के लिए निकला था युवक की हुई मौत. मोबाइल पर बात करते समय आकाशीय बिजली की चपेट में आने से घटना स्थल पर गई जान. अस्पताल पहुंचते ही युवक को चिकित्सको ने किया मृत घोषित. जौनपुर के मीरगंज क्षेत्र की घटना.
कानपुर में प्रेम प्रसंग के शक में युवक की हत्या
कानपुर देहात में प्रेम प्रसंग के शक में युवक की हत्या. डेरापुर के खिरवां गांव में चचेरे भाई ने दोस्त संग चाकू से किया हमला. गंभीर घायल युवक की इलाज के दौरान मौत. कॉल डिटेल से खुला राज, रिश्तों में शक बना हत्या की वजह. एक आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार. पुलिस टीम फरार आरोपी की तलाश में जुटी.
मछली पकड़ने गए युवक की मिली लाश
रायबरेली जिले में मछली पकड़ने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत. तालाब के पास कीचड़ से सना मिला शव. मृतक युवक की नाथगंज निवासी मंसाराम के रूप में हुई पहचान. मृतक मंसाराम स्थानीय ईंट-भट्टे पर करता था काम. घटनास्थल पर मिले मृतक के कपड़े और मिट्टी से सना शव. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा,जांच जारी. महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के मांझिगांव स्थित खदरा तालाब के पास की घटना.
अलविदा की नमाज पढ़ी गई
पूरे देश और प्रदेश के साथ ही संगम नगरी प्रयागराज में भी आज रमजान महीने के आखिरी शुक्रवार यानि जुमे को अलविदा की नमाज पूरे अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई. अलविदा जुमे की नमाज को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. सिविल लाइंस स्थित हरी मस्जिद और चौक स्थित जामा मस्जिद समेत सभी मस्जिदों में शांति और सौहार्द्र के साथ नमाज अदा की गई.
प्रयागराज के गंगानगर जोन के सराय इनायत थाना क्षेत्र के चकिया घरहरा गांव में सुबह गिरी आकाशीय बिजली. आकाशीय बिजली के चपेट में आने से 55 वर्षीय संग्राम यादव की हुई मौके पर मौत. गाय का दूध निकालते समय हुआ हादसा. पास में मौजूद बेटा ज्ञानचंद यादव गंभीर रूप से झुलसा. घायल ज्ञानचंद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आकाशीय बिजली गिरने से परिवार के मुखिया की मौत से परिजनों में मचा कोहराम. बिजली गिरने से दो गोवंश की भी मौत हो गई है.
पति ने पत्नी का घोंट दिया गला
उन्नाव जिले में दुप्पटे से गला कसकर युवक ने अपनी पत्नी माधुरी को उतारा मौत के घाट. पत्नी के वैवाहिक कार्यक्रमो मे नाचने का विरोध करता था पति. इसी बात को लेकर दोनों मे अक्सर होता था विवाद. मायके से पति के साथ ससुराल जाते समय रामपुर गाँव के पास हत्या कर शव फेंका. मेला दिखाने की बात कहकऱ अपने साथ ले गया था युवक. पुलिस आरोपी पति को हिरासत मे लेकर कर रही पूछताछ. दही थाना क्षेत्र के रामपुर गाँव के पास की घटना.
प्री-वेडिंग शूट के बहाने बुलाकर लड़की से रेप
प्री-वेडिंग शूट करने के बहाने कोलकाता बुलाकर अयोध्या की युवती के साथ दुष्कर्म करने का आरोप. परिजनों ने एसएसपी से की शिकायत, परिजनों के अनुसार घटना के बाद युवती की हालत गंभीर. अयोध्या के एक निजी चिकित्सालय में कराया गया भर्ती. परिजनों ने आरोप लगाया कि लड़के के परिवार से संपर्क करने के बाद शादी में करने की एवज़ में थार गाड़ी और 25 लाख 51 हजार रुपए की किया मांग. थार गाड़ी और 25 लाख 51 हजार का दहेज न देने पर शादी से किया मना. पीड़ित ने अपनी पुत्री का विवाह कोलकाता में किया था तय. घटना के बाद पीड़ित परिवार हो रहा है परेशान. थाना महाराजगंज क्षेत्र का रहने वाला है पीड़ित परिवार.
यूपी कॉलेज में चली गोली
वाराणसी के यूपी कॉलेज में चली गोली. गोली लगने से छात्र सूर्या सिंह गंभीर रूप से घायल. अस्पताल में कराया गया भर्ती. मौके पर छात्र कर रहे हंगामा, भारी पुलिस फोर्स तैनात.
3 किलो अफीम के साथ दो तस्कर अरेस्ट
बागपत जिले में पुलिस ने 3 किलो अफीम के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार. कार में स्टेपनी के नीचे छिपाकर सहारनपुर को तरफ ले जा रहे थे अफीम. पकड़ी गई अफीम की मार्केट कीमत 15 लाख रूपये. पुलिस ने कार जब्त कर आरोपियों को भेजा जेल. रमाला थाना पुलिस ने टोल पर चेकिंग के दौरान पकड़ी अफीम.
एटा में पोल से टकराने से युवक की मौत
एटा जिले में विद्युत पोल से टकराई बाइक सवार युवक की मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव क़ो कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. मृतक जनपद कासगंज थाना अमापुर के गाँव टिकुरिया का है निवासी,जा रहा था गाँव खकरई. एटा-मिरहची थाना के गांव कल्याणपुर के पास की घटना.
लखनऊ में चाय की दुकान चलाने वाले परिवार ने खाया जहर, मां-बेटे की मौत
लखनऊ में चाय की दुकान चलाने वाले परिवार ने खाया जहरीला पदार्थ. 50 वर्षीय मां, 30 वर्षीय पुत्र की हुई मौत. 55 वर्षीय पिता की भी हालत गंभीर. पुत्र की जेब से मिले सुसाईड नोट के मुताबिक आर्थिक तंगी से आत्महत्या की बात आ रही सामने. इलाकाई लोगों के मुताबिक बैंक लोन न चुका पाने के चलते परेशान था परिवार. बैंक की ओर से घर पर लगाई गई थी नोटिस. पिता-पुत्र मिलकर चलाते थे चाय की दुकान. बंथरा थाना क्षेत्र के नींवा गांव की घटना.
बागपत में 4.43 करोड़ रुपये की साइबर ठगी का खुलासा
बागपत जिले में साइबर पुलिस ने 4.43 करोड रुपए की साइबर ठगी का किया खुलासा. 10 ठगों को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने भेजा जेल. कोलकाता के रहने वाले दसवीं, बारहवीं, और ग्रेजुएशन के स्टूडेंट चल रहे थे ठगी का कॉल सेंटर. सोशल मीडिया साइट्स इंस्टाग्राम पर पर कपड़ों और अन्य विज्ञापन देकर ठगी करते थे आरोपी. पुलिस ने आरोपीयो की निशानदेही पर के लैपटॉप मोबाइल फोन कैमरा ड्राइव और नगदी बरामद की है.
बिजनौर में कुट्टू का आटा खाने से लोगों की बिगड़ी तबीयत
बिजनौर जिले में कूट्टू का आटा खाने से लोगों की बिगड़ी हालत. करीब 25 लोग फूड प्वाइजनिंग के हुए शिकार. निजी और सरकारी अस्पताल में भर्ती. नवरात्रों में फूड विभाग की लापरवाही हुई उजागर. बिजनौर के नजीबाबाद तहसील क्षेत्र का मामला.
प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद के गुर्गों की दबंगई
प्रयागराज जिले में माफिया अतीक अहमद के गुर्गों की दबंगई एक बार फिर आई सामने. खुल्दाबाद में एक रेस्टोरेंट में घुसकर प्रॉपर्टी डीलर की पिटाई की गई. रुदापुर के रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर 45 वर्षीय मुजम्मिल के साथ की गई मारपीट. मारपीट की घटना 17 मार्च की रात 11:30 बजे की है, पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. मुजम्मिल अपने मामा मोहम्मद जसीम के साथ खुल्दाबाद के अटाला में कबाब पराठे की दुकान पर गया था. इसी दौरान नवाबगंज का मोहम्मद साकिब अपने 10-12 साथियों के साथ आ गया. आते ही उसने गाली गलौज शुरू कर दी और मारपीट शुरू कर दिया. प्रॉपर्टी डीलर मुजम्मिल को लहूलुहान कर जान से मारने की धमकी देते हुए हमलावर फरार हो गए.
सुल्तानपुर में दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोपी अरेस्ट
सुल्तानपुर जिले में दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोपी गिरफ्तार. नशीला पदार्थ खिलाकर युवती से की थी दरिंदगी. वीडियो बनाकर वसूल रहा था पैसे. कोतवाली देहात पुलिस ने बैजापुर रेलवे क्रॉसिंग से दबोचा. आरोपी के पास से मोबाइल फोन बरामद. आरोपी को जेल भेजने में जुटी पुलिस.
अलविदा जुमे की नमाज को लेकर सतर्कता बरतने का निर्देश
अलविदा जुमे की नमाज को लेकर यूपी पुलिस को सतर्कता बरतने के निर्देश. यूपी पुलिस मुख्यालय से सभी कप्तानों, एडीजी, आईजी, डीआईजी को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश. सीनियर अफसरों को भी पैदल गश्त के निर्देश. धर्म गुरुओं से संवाद बनाए रखने के निर्देश. सोशल मीडिया पर अफवाहों ,आपत्तिजनक संदेशों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश. संवेदनशील इलाकों की सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से निगरानी के भी निर्देश.
मृत किसानों के नाम पर लूट रहे हैं पैसा
सोनभद्र जिले में मृतकों के नाम पर बड़ी लूट. 14 हजार मरे हुए किसानो के खाते जा रहा है सम्मान निधि. जिला प्रशाशन सोता रहा. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है. सरकारी तंत्र की गंभीर विफलता और लापरवाही का बड़ा उदाहरण बनकर उभरा है. वर्षों तक मृतक, भूमिहीन, आयकरदाता और नाबालिग तक सरकारी योजना का लाभ उठाते रहे.
अमेठी पुलिस का ऑपरेशन चक्रव्यूह सफल
अमेठी जिले में एसपी सरवणन टी0 का ऑपरेशन चक्रव्यूह सफल. बीते 15 दिनों में अमेठी पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन. अमेठी में 60 फ़ीसदी अपराधों में आई गिरावट. वांछित, वारंटी और गैंगस्टर के 65 अपराधी हुए अरेस्ट. लूट और चोरी समेत बड़ी घटनाओं पर ऑपरेशन चक्रव्यूह ने लगाई ब्रेक. एसपी की सख़्त पुलिसिंग से जिले में नशा तस्करों की टूटी कमर. अमेठी में चिन्हित 150 हॉटस्पॉट पर बढ़ी पुलिस की मुस्तैदी.
यूपी रेरा का बड़ा एक्शन, लगाया जुर्माना
UP रेरा ने अपंजीकृत परियोजनाओं के प्रचार पर की सख्त कार्रवाई. UP रेरा चेयरमैन संजय भूसरेड्डी के निर्देश पर हुई कार्रवाई. लखनऊ की अविकल्प एस्टेट सहित तीन प्रोजेक्ट्स पर लगाया 5-5 लाख रु का जुर्माना. नोएडा में ‘एस्टेट 105’, और ‘सोभा रिवाना’ के साथ लखनऊ में ‘अविकल्प एस्टेट’ पर लगा जुर्माना. बीते 6माह में 13 परियोजनाओं पर लगाया जा चुका 63 लाख रु का जुर्माना. 500 वर्ग मीटर से अधिक या 8 से अधिक फ्लैट/अपार्टमेंट वाली रियल स्टेट परियोजना का रेरा में कराना पड़ता है रजिस्ट्रेशन. बिना पंजीकरण वेबसाइट, सोशल मीडिया या किसी अन्य प्लेटफार्म पर परियोजना का प्रचार-प्रसार करना है दंडनीय अपराध.
सीतापुर में बदमाश का एनकाउंटर
सीतापुर जिले में आपरेशन लंगड़ा जारी. पुलिस और बदमाश की हुई मुठभेड़. गोली लगने से बदमाश इंदल हुआ गिरफ्तार. बदमाश इंदल पर था 25 हजार का इनाम. लूट के मामले में चल रहा था फरार. बदमाश से एक जोड़ी पायल, अवैध हथियार सहित बाइक हुई बरामद. पुलिस तीन बदमाशों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है. बिसवां और एसओजी टीम को मिली सफलता.
अंबेडकरनगर में पेट्रोल पंप कर्मी की पिटाई
अम्बेडकरनगर जिले में पेट्रोल पम्प कर्मी की पिटाई सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद. पिटाई का सीसीटीवी फुटेज शोसल मीडिया पर वायरल. वायरल वीडियो में वेल्ट से की जा रही है पिटाई. इसमें कई लोग है शामिल. पीड़ित का आरोप दबंग फ्री में पेट्रोल भरने का बना रहे थे दबाव. फ्री में पेट्रोल न देने पर दबंगों ने की पिटाई. पीड़ित की तहरीर पर 4 नामजद 5 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की कर रही तलाश. इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के बड़ागांव की घटना.