आमना-सामना पहल से कन्नौज पुलिस फरियादियों के समस्या का करेगी समाधान
Last Updated:
आमना-सामना योजना के तहत पुलिस अधीक्षक कार्यालय आने वाले फरियादियों को अब संबंधित थाना इंचार्ज से सीधे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जोड़ा जाएगा. इससे पीड़ित व्यक्ति अपनी शिकायत सीधे थाना प्रभारी के सामने रख सकेगा और यह भी स्पष्ट हो सकेगा कि उसकी बात पहले सुनी गई थी या नहीं. इस व्यवस्था से संवाद में पारदर्शिता आएगी और शिकायतों के निस्तारण में तेजी आएगी.
कन्नौज: पुलिस और जनता के बीच भरोसे को मजबूत बनाने के उद्देश्य से कन्नौज में एक नई पहल शुरू की गई है. अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार द्वारा शुरू की गई इस योजना का नाम आमना-सामना रखा गया है. इस पहल का मुख्य उद्देश्य फरियादियों की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है, ताकि लोगों का पुलिस पर विश्वास और अधिक मजबूत हो सके.
इस योजना के तहत पुलिस अधीक्षक कार्यालय आने वाले फरियादियों को अब संबंधित थाना इंचार्ज से सीधे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जोड़ा जाएगा. इससे पीड़ित व्यक्ति अपनी शिकायत सीधे थाना प्रभारी के सामने रख सकेगा और यह भी स्पष्ट हो सकेगा कि उसकी बात पहले सुनी गई थी या नहीं. इस व्यवस्था से संवाद में पारदर्शिता आएगी और शिकायतों के निस्तारण में तेजी आएगी.
शिकायतों का मौके पर होगा निपटारा
अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि पिछले कुछ समय से पुलिस अधीक्षक कार्यालय में फरियादियों की संख्या लगातार बढ़ रही थी. कई मामलों में लोगों को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे थे. इसी समस्या को देखते हुए ‘आमना-सामना’ योजना की शुरुआत की गई, जिससे शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया जा सके. इस पहल के माध्यम से न केवल फरियादियों को राहत मिलेगी, बल्कि संबंधित थाना इंचार्ज की जवाबदेही भी तय की जाएगी. जिन थाना क्षेत्रों से अधिक शिकायतें सामने आएंगी, उनकी समीक्षा कर कारणों की जांच की जाएगी और आवश्यक कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी, साथ ही, बातचीत के दौरान कही गई बातों की सच्चाई पर भी विशेष नजर रखी जाएगी.
सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक होगा सुनवाई
आमना-सामना योजना प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित की जाएगी. इस दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय आने वाले हर फरियादी को संबंधित थाना इंचार्ज से तत्काल जोड़ा जाएगा. इस पहल से उम्मीद जताई जा रही है कि पुलिस व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ेगी और जनता को त्वरित न्याय मिलने में मदद मिलेगी.
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें