हेल्दी और क्रंची… कुट्टू के आटे से बने चीले का आसान तरीका, 15 मिनट में तैयार
Last Updated:
व्रत के दौरान हल्की, स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर डिश की जरूरत होती है. कुट्टू के आटे से बना चीला न केवल हेल्दी और पेट भरने वाला होता है, बल्कि इसे तैयार करना भी बेहद आसान है. इसमें मौजूद आयरन, मैग्नीशियम और विटामिन इसे व्रत के लिए परफेक्ट विकल्प बनाते हैं.
व्रत के दौरान लोगों को ऐसी चीजों की आवश्यकता होती है जो लंबे समय तक शरीर को ऊर्जा प्रदान करें और स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद हों. ऐसे में इस दौरान अक्सर लोग साबुत के आटे से बनने वाली विभिन्न तरह की डिशेज़ को खाना पसंद करते हैं. यह स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होने के साथ-साथ लंबे समय तक भूख भी नहीं लगने देती.

ऐसे में आज हम आपको कुट्टू के आटे से बनने वाली एक जबरदस्त रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो व्रत के दौरान आपके लिए किसी सेहत के खजाने से कम नहीं होगी. सबसे खास बात यह है कि इसे आप कुछ ही समय में, बेहद आसान तरीके से घर पर तैयार कर सकते हैं. इसके लिए आपको ज्यादा तैयारी या जटिल इंतजाम करने की आवश्यकता भी नहीं पड़ेगी.

आज हम आपको कुट्टू के आटे से बनने वाली डिश के बारे में बताएंगे. यह डिश हल्की, टेस्टी और पेट भरने वाली होती है. अगर आप व्रत के दौरान कुछ नया और हल्का ट्राई करना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है. आजमगढ़ के हलवाई शुभम मोदनवाल बताते हैं कि इसे बनाने के लिए आपको कुट्टू का आटा, उबले हुए आलू, हरी मिर्च, अदरक, धनिया, सेंधा नमक और घी चाहिए.
Add News18 as
Preferred Source on Google

कुट्टू का चीला बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में कुट्टू का आटा लें और इसमें उबला हुआ मैश किया हुआ आलू डालें. इसके बाद हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया और सेंधा नमक को क्रश करके मिलाएं. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए आटे का घोल तैयार करें. ध्यान रहे कि घोल में अधिक पानी न डालें, वरना यह बहुत पतला हो सकता है.

इस प्रक्रिया के बाद आपका चीला बनाने का आटा तैयार हो चुका है. अब बारी है इसे तवे पर बनाकर देखने की. सबसे पहले गैस पर तवा रखें और उसे गर्म करें. तवे पर हल्का सा घी लगाएं और पिघलने के बाद तैयार आटे का घोल तवे पर डालकर गोलाकार फैला दें. मीडियम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेकें.

इस तरह आपका कुट्टू के आटे से बना टेस्टी और क्रंची चीला तैयार हो चुका है. इसके स्वाद को और बढ़ाने के लिए आप इसे व्रत वाली हरी चटनी या टमाटर की चटनी के साथ गर्म-गर्म परोस सकते हैं. इसे आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ व्रत में हेल्दी और टेस्टी रेसिपी के रूप में आनंद उठा सकते हैं.

कुट्टू का आटा कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें मैग्नीशियम, आयरन, फॉस्फेट, जिंक और फास्फोरस जैसे तत्व मौजूद होते हैं. इसके अलावा, यह कई जरूरी विटामिन से भी भरपूर होता है, इसलिए व्रत के समय में कुट्टू के आटे का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है.