प्रयागराज कोल्ड स्टोरेज हादसे पर FIR, पूर्व मंत्री अंसार अहमद का भी नाम
Last Updated:
Prayagraj Cold Storage Accident News Live: प्रयागराज कोल्ड स्टोरेज हादसे को लेकर पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार ने बताया कि फाफामऊ थाना अंतर्गत चंदापुर गांव में एक दुखद दुर्घटना हुई है, जिसमें एक कोल्ड स्टोरेज का …और पढ़ें
प्रयागराज कोल्ड स्टोरेज हादसे के पल-पल के अपडेट्स पढ़ते रहिए.
Prayagraj Cold Storage Accident News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में गंगा नगर के फाफामऊ थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक ‘कोल्ड स्टोरेज’ के अचानक ढह जाने से चार श्रमिकों की मृत्यु हो गई, जबकि 14 श्रमिक घायल हो गये. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘कोल्ड स्टोरेज ढहने की घटना में चार लोगों की मृत्यु हुई है, जबकि घायल श्रमिकों की संख्या 14 हो गयी है, जिनका उपचार एसआरएन अस्पताल में जारी है.’ उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, अग्निशमन विभाग की टीम घटनास्थल से मलबा हटाकर लोगों की तलाश रही है. यहां पढ़ें पल-पल के अपडेट्स…
Prayagraj Cold Storage Accident News: प्रयागराज कोल्ड स्टोरेज हादसे को लेकर हो गई FIR
प्रयागराज कोल्ड स्टोरेज हादसाः प्रयागराज जिले के गंगानगर जोन के फाफामऊ के चंदापुर गांव में सोमवार को कोल्ड स्टोरेज में हुए हादसे को लेकर फाफामऊ थाने में 7 नामजद और 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. एफआईआर में यूपी के पूर्व मंत्री व सपा नेता अंसार अहमद, अंसार के बेटे, मैनेजर उस्मान, मोहम्मद असलम बाबा, अलावदीन, जावेद और मोहम्मद इरफान को नामजद किया गया है. इसके अलावा इसके अलावा 4 से 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है. पुलिस ने बीएनएस की हत्या की धारा समेत 6 अन्य संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया है. पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में भी लिया है. हिरासत में लिए गए सभी से पूछताछ की जा रही है. इस हादसे में 4 लोगों की मौत की अभी तक पुष्टि हुई है. जबकि 14 घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. मृतकों के परिजनों को दो लाख और घायलों को 50 हजार मुआवजे का ऐलान किया गया है.
Prayagraj Cold Storage Live: पीएम ने भी प्रयागराज हादसे पर जताया दुख
प्रयागराज कोल्ड स्टोरेज हादसा लाइवः प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा ‘एक्स’ पर किये गये पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रयागराज में इस घटना पर दुख व्यक्ति करते हुए कहा है, “इस मुश्किल घड़ी में प्रभावित लोगों और उनके परिजनों के साथ मेरी सहानुभूति है. प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की सहायता दी जाएगी.”