मलबे के ढेर से आलू चुनती बेबस महिला, प्रयागराज हादसे की PHOTOS बेचैन कर देंगी
Last Updated:
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के फाफामऊ थाना क्षेत्र के चंदापुर गांव में सोमवार की दोपहर एक कोल्ड स्टोरेज का बड़ा हिस्सा अचानक ढह गया. इस भीषण दुर्घटना में काम कर रहे 4 मजदूरों की मलबे में दबकर मौत हो गई है. वहीं 14 अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हैं. घटना के तुरंत बाद वहां लगी मशीनों से अमोनिया गैस का रिसाव होने लगा. जहरीली गैस की गंध फैलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया. राहत और बचाव कार्य के लिए जिला प्रशासन को एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की मदद लेनी पड़ी. यह कोल्ड स्टोरेज समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अंसार अहमद का बताया जा रहा है. पुलिस आयुक्त ने सख्त लहजे में कहा है कि इस बात की पूरी जांच होगी कि खंडहर जैसी इमारत को लाइसेंस कैसे दिया गया. क्या इसके नवीनीकरण में नियमों को ताक पर रखा गया था? जांच टीम अब उन अधिकारियों की भूमिका की भी पड़ताल करेगी जिन्होंने इस असुरक्षित कोल्ड स्टोरेज को चलाने की इजाजत दी थी. दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर ली गई है. तस्वीरों की जुबानी, तबाही की कहानी (PTI Photos)
प्रयागराज: सोमवार को कोल्ड स्टोरेज का एक हिस्सा ढहने के बाद मंगलवार, 24 मार्च 2026 को मलबे से आलू बटोरती एक महिला. हादसे की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर भारी पुलिस बल के साथ एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को तैनात किया गया.

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मंगलवार, 24 मार्च 2026 को एक मकान का हिस्सा गिरने के बाद बचाव अभियान चलाते एसडीआरएफ (SDRF) के जवान. मलबे को हटाने के लिए नगर निगम की जेसीबी मशीनें और क्रेन लगातार काम कर रही हैं.

प्रयागराज: प्रयागराज में सोमवार को कोल्ड स्टोरेज ढहने के बाद मंगलवार को मलबा साफ करते नगर निगम के कर्मचारी. इस घटना में जहरीली अमोनिया गैस के रिसाव ने चुनौती बढ़ा दी थी.
Add News18 as
Preferred Source on Google

प्रयागराज: सोमवार को कोल्ड स्टोरेज गिरने के बाद मंगलवार को मलबे के ढेर में अपने सामान और अपनों को तलाशते स्थानीय लोग. हादसे में चार मजदूरों ने अपनी जान गंवाई है.

प्रयागराज: कोल्ड स्टोरेज का हिस्सा गिरने के बाद ‘हजमत सूट’ (Hazmat Suit) पहनकर बचाव कार्य में जुटा एनडीआरएफ (NDRF) का जवान. अमोनिया गैस लीक होने के कारण यह सुरक्षा कवच जरूरी था.

प्रयागराज: सोमवार को कोल्ड स्टोरेज हादसे के बाद मंगलवार को रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी करते पुलिस अधिकारी. इस घटना में 14 श्रमिक घायल हुए हैं जिनका इलाज चल रहा है.

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मंगलवार, 24 मार्च 2026 को कोल्ड स्टोरेज ढहने के बाद घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य में जुटे एसडीआरएफ (SDRF) के कर्मी.