आटा के कनस्तर में मिली बच्ची की लाश, किरायेदार ने कर दी थी हत्या, अब ढूंढ रही है पुलिस

0
आटा के कनस्तर में मिली बच्ची की लाश, किरायेदार ने कर दी थी हत्या, अब ढूंढ रही है पुलिस


Last Updated:

Agra News: आगरा के ताजगंज क्षेत्र के नीतिबाग गोबर चौकी इलाके में 8 साल की बच्ची की निर्ममता से हत्या कर दी गई. बच्ची की हत्या के बाद इलाके में जमकर लोगों ने हंगामा किया. हालांकि पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और फिर बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हत्यारोपी बच्ची के घर का किरायेदार निकला है.

Zoom

आगरा जिले में मासूम बच्ची की हत्या कर दी गई. (सांकेतिक तस्वीर)

आगराः उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां लापता मासूम बच्ची की लाश आटा के कनस्तर में मिली है. 8 साल की मासूम बच्ची की हत्या से सनसनी मच गई है. बच्ची के घर में ही रहने वाले किरायदार सुनील ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया. हत्या के बाद बच्ची के शव को आटा रखने के कनस्तर में छुपाया था. बीते मंगलवार दोपहर को घर के बाहर से मासूम बच्ची लापता हुई थी. गुमराह करने के लिए, परिजनों के साथ मिल आरोपी सुनील बच्ची की खोजबीन कर रहा था. परिजनों के साथ थाने में भी बच्ची की गुमशुदगी दर्ज करवाने आरोपी पहुंचा हुआ था.

About the Author

authorimg

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *