भिंडी की इन दो किस्मों की करें बुवाई, सिर्फ 45 दिनों में होगा तगड़ा मुनाफा

0
भिंडी की इन दो किस्मों की करें बुवाई, सिर्फ 45 दिनों में होगा तगड़ा मुनाफा


होमताजा खबरकृषि

भिंडी की इन दो किस्मों की करें बुवाई, सिर्फ 45 दिनों में होगा तगड़ा मुनाफा

Last Updated:

ऋषि चौरसिया बताते हैं कि जायद की सीजन में भिंडी की खेती करने वाले किसान भिंडी की उन्नत किस्म में शामिल आर्का अनामिका , परभनी क्रांति का ही चयन करें .यह दोनों किस्म बेहद कम समय में तैयार होकर अच्छा मुनाफा देती हैं.

रायबरेली: आलू की खुदाई व सरसों की कटाई के बाद खाली पड़े खेतों में लोग जायद के सीजन में उगाई जाने वाली सब्जियों की खेती करते हैं, जिससे वह कम लागत में अच्छा मुनाफा कमा लेते हैं .जायद की सीजन में लौकी, कद्दू ,तरोई के साथ ही भिंडी की खेती भी बड़े पैमाने पर की जाती है. कई किसान तो ऐसे हैं, जो इस सीजन में भिंडी की खेती करके अच्छी कमाई कर रहे हैं. परंतु कई बार किसानों को उन्नत किस्म के बारे में जानकारी न होने पर उन्हें इस फसल से नुकसान का सामना करना पड़ता है. ऐसे में हम आपको भिंडी की उन्नत किस्म के साथ ही कीटरोधी किस्म के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी बुवाई करके आप बेहद कम लागत में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं.

कम समय में तैयार हो जाती है भिंडी

दरअसल, रायबरेली जिले के राजकीय कृषि केंद्र की कृषि रक्षा प्रभारी अधिकारी ऋषि कुमार चौरसिया (बीएससी एग्रीकल्चर कानपुर विश्वविद्यालय) लोकल 18 से बात करते हुए बताते हैं कि भिंडी की फसल बेहद कम समय में तैयार होने वाली फसल है. साथ यह एक ऐसी सब्जी है जिसकी मांग बाजारों में वर्ष के 12 महीने बनी रहती है. इसीलिए, यह फसल किसानों के लिए बेहद मुनाफे वाली फसल मानी जाती है. यदि जायद की सीजन में किसान भिंडी की खेती करना चाहते हैं. तो वह भिंडी की उन्नत किस्म में शामिल प्रजातियों का ही चयन करें.जिससे उन्हें अच्छा मुनाफा मिल सके.

इन किस्मों का करें चयन

ऋषि चौरसिया बताते हैं कि जायद की सीजन में भिंडी की खेती करने वाले किसान भिंडी की उन्नत किस्म में शामिल आर्का अनामिका , परभनी क्रांति का ही चयन करें. यह दोनों किस्म बेहद कम समय में तैयार होकर अच्छा मुनाफा देती हैं. आगे की जानकारी देते हुए बताते हैं कि यह दोनों ऐसी प्रजातियां है जिन पर येलो वेन मोजैक वायरस का खतरा नहीं रहता है. साथ ही इनकी सिंचाई भी कम करनी पड़ती है. यह दोनों प्रजातियां बुवाई के 40 से 45 दिनों में तैयार हो जाती है और यह गर्मी के मौसम में उच्च पैदावार वाली प्रजातियां हैं.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *