गर्मी में पशुओं को पानी कैसे पिलाएं? जानिए एक्सपर्ट की जरूरी सलाह

0
गर्मी में पशुओं को पानी कैसे पिलाएं? जानिए एक्सपर्ट की जरूरी सलाह


Last Updated:

कृषि विज्ञान केंद्र सुलतानपुर में कार्यरत पशु चिकित्सा वैज्ञानिक डॉक्टर दिवाकर कुमार लोकल 18 से कहते हैं कि इस समय गर्मी के मौसम की शुरुआत हो चुकी है और तापमान में दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है ऐसे में हमें अपने जानवरों को पानी पिलाते समय कुछ सावधानियां जरूर बरतनी चाहिए ताकि किसी भी प्रकार का कोई नुकसान ना उठाना पड़े

सर्दी का मौसम जा रहा है और गर्मी का मौसम आ रहा है. ऐसे में अब इंसानों के साथ-साथ जानवरों की भी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना होगा. गर्मी में पशुओं को पानी की अधिक आवश्यकता होती है, लेकिन पानी पिलाने का सही तरीका और नियम न मालूम होने की वजह से कई बार पशु तेज धूप में अधिक पानी पी लेते हैं या तय समय पर पानी नहीं पाते. इसकी वजह से उन्हें पेट से संबंधित बीमारियां हो जाती हैं. कभी-कभी तो उनकी जान तक चली जाती है. ऐसे में आज हम जानेंगे पशु चिकित्सा वैज्ञानिक से कि गर्मी के मौसम में अपने जानवरों को किस तरह से पानी पिलाना चाहिए.

कृषि विज्ञान केंद्र सुलतानपुर में कार्यरत पशु चिकित्सा वैज्ञानिक डॉ. दिवाकर कुमार ने Local18 से बातचीत में बताया कि इस समय गर्मी के मौसम की शुरुआत हो चुकी है और तापमान में दिन-प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है. ऐसे में हमें अपने जानवरों को पानी पिलाते समय कुछ सावधानियां जरूर बरतनी चाहिए, ताकि किसी भी प्रकार का नुकसान न हो. सबसे जरूरी बात यह है कि पशुओं को कभी भी बहुत ज्यादा गर्म या धूप में रखा हुआ पानी न पिलाएं. पानी हमेशा ठंडा और ताजा होना चाहिए, लेकिन बहुत ज्यादा ठंडा भी नहीं, वरना इससे जानवरों का पाचन खराब हो सकता है. हमेशा कोशिश करें कि पानी छांव में रखा हो.

थोड़ी-थोड़ी मात्रा में दें पानी
गर्मी में पशुओं को दिन में एक या दो बार की बजाय बार-बार थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पानी दें. इससे उनका शरीर हाइड्रेट रहता है और हीट स्ट्रेस से बचाव होता है. इसके साथ ही पशुओं को चराई कराने के बाद तुरंत ज्यादा पानी न पिलाएं. पहले उन्हें 10-15 मिनट आराम करने दें, फिर धीरे-धीरे पानी दें. अचानक ज्यादा पानी देने से पेट फूलने या अन्य पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं.

यह घोल है कारगर
डॉ. दिवाकर कुमार आगे बताते हैं कि पानी के बर्तन को रोज साफ करना चाहिए. गंदा पानी बैक्टीरिया पैदा करता है, जिससे पशुओं में बीमारी फैल सकती है. यदि संभव हो तो पानी में कभी-कभी इलेक्ट्रोलाइट या गुड़ का घोल मिलाया जा सकता है. इससे पशुओं को ऊर्जा मिलती है और गर्मी का असर कम होता है. साथ ही, यदि पशु ज्यादा हांफें या पानी पीना कम कर दें, तो तुरंत सतर्क हो जाना चाहिए.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *