सिर्फ स्वाद नहीं बढ़ाता करी पत्ता…मोटापा घटाने में भी आगे, जानें उपयोग का तरीका
Last Updated:
Curry leaves benefits : प्रकृति ने हमें कई औषधीय पौधों से नवाजा है. इन्हीं में से एक करी पत्ता का है. आमतौर पर इसे स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इसकी पत्ती और तने सेहत के लिए भी रामबाण हैं. आयुर्वेद के अनुसार, करी का पत्ता हमें कोलेस्ट्रॉल, अपच, एलर्जी, पाचन, मोटापा, त्वचा और बालों संबंधित कई बीमारियों से बचाता है. लोकल 18 ने इस बारे में बाराबंकी के आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. अमित वर्मा से बात की.
बाराबंकी. प्रकृति ने हमें अनेक औषधीय पौधों और जड़ी-बूटियों का खजाना दिया है, जो शरीर को स्वस्थ रखने और बीमारियों से बचाने में काफी फायदेमंद हैं. इन्हीं में से एक औषधीय पौधा है करी पत्ता का. आमतौर पर इसे रसोई में मसाले और स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इसकी पत्तियां और तने स्वास्थ्य के लिए भी रामबाण हैं. इसमें मौजूद पोषक तत्व और औषधीय गुण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, पाचन सुधारने और कई बीमारियों से बचाव करने में सहायक हैं. आयुर्वेद के अनुसार, करी का पत्ता हमें कोलेस्ट्रॉल, अपच, एलर्जी, पाचन, मोटापा, त्वचा और बालों संबंधित कई बीमारियों से बचाता है.
बाराबंकी के आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. अमित वर्मा बताते हैं कि करी पत्ता को नीमकरी भी कहते हैं. इसका उपयोग ज्यादातर मसाले के रूप में किया जाता है. इसमें बहुत सारे औषधीय गुण पाए जाते हैं. फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है. अगर किसी को पाचन की समस्या है या खट्टी डकारें आती हैं तो इसकी पत्तियों के रस का सेवन कर सकते हैं. इसकी 4 से 5 पत्तियां को खाली पेट पानी में धोकर चबा-चबाकर खाने से काफी लाभ होता है.
मोटापा में भी फायदे
जिन लोगों को स्किन में समस्या है, एलर्जी या दाग रेशेज पड़ जाते हैं, उनके लिए इसकी पत्तियों का रस काफी फायदेमंद है. ये स्किन ग्लो को भी बढ़ाता है. बाल झड़ रहे हैं या बाल पक रहे हैं, वहां पर भी इसकी पत्तियों के रस का इस्तेमाल पानी के साथ कर सकते हैं. इसकी पत्तियों को विभिन्न प्रकार के तेल में पकाकर बालों में लगा सकते हैं. ये बालों की वृद्धि करता है. जिन्हें मोटापा है, उन्हें इसकी पत्तियों को भोजन करने से पहले सेवन करना चाहिए. काफी फायदा होता है.
नोट- इस खबर में दी गई दवा/औषधि और हेल्थ बेनिफिट रेसिपी की सलाह, हमारे एक्सपर्ट्स से की गई चर्चा के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है न कि व्यक्तिगत सलाह. हर व्यक्ति की आवश्यकताएं अलग हैं, इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही किसी चीज का इस्तेमाल करें. Local 18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें