महराजगंज का पथलहवा घाट बना आकर्षण का केंद्र, यहां से नेपाल के पहाड़ों का दिखता है खूबसूरत
Last Updated:
महराजगंज जिला प्राकृतिक खूबसूरती और वन संपदा से समृद्ध है. इसके इंडो-नेपाल बॉर्डर पर स्थित पथलहवा घाट या टेल फाल एक प्रमुख पर्यटन स्थल है, जहां गंडक नदी का किनारा और नेपाल के पहाड़ों का दृश्य बेहद आकर्षक लगता है. यहां से महराजगंज के साथ ही नेपाल के सुस्ता पुल और बिहार के वाल्मीकनगर टाइगर रिजर्व का भी नज़ारा देखा जा सकता है. पर्यटक यहां नांव से नदी में घूमने का आनंद भी ले सकते हैं और यह स्थल विशेष रूप से युवाओं के बीच लोकप्रिय है.
महराजगंज. ये जिला प्राकृतिक खूबसूरती से भरा हुआ है, यह जिला वन संपदा से बहुत ही समृद्ध जिला है जिसके एक बड़े हिस्से में वनों वाला क्षेत्र मौजूद है. जंगलों की अधिकता होने की वजह से जिले के अलग अलग क्षेत्रों में बेहद हराभरा नज़ारा रहता है जो किसी भी व्यक्ति को अपनी ओर आकर्षित कर लेता है. पड़ोसी देश नेपाल से सटा उत्तर प्रदेश का यह प्राकृतिक सौंदर्य से भरा हुआ जिला है. इसके साथ ही जिले के अलग अलग हिस्सों में बहुत से पर्यटन स्थल भी मौजूद हैं जो इसे और भी खास बनाते हैं. ऐसा ही एक पर्यटन स्थल मौजूद हैं महराजगंज जिले के आखरी छोर पर जिसे हम पथलहवा घाट के रूप में जानते हैं. नेपाल के पहाड़ों से निकलकर आने वाली नदी गंडक का यह किनारा है जो देखने में बहुत ही खूबसूरत लगता है. यहां पर आने के बाद ऐसा लगता है मानो वक्त ठहर सा गया हो. यहां की प्राकृतिक खूबसूरती और शांत वातावरण किसी भी पर्यटक को अपनी माहौल में बांध लेता है.
एक जगह से दिखता है अलग–अलग जगहों का नजारा
महराजगंज जिले के इंडो नेपाल बॉर्डर क्षेत्र में स्थित यह पर्यटन स्थल पथलहवा घाट और टेल फाल दोनों एक दूसरे के नजदीक है. ऐसे में इसे टेल फाल के नाम से भी जाना जाता है. प्राकृतिक खूबसूरती को अपने अंदर समेटे इस पर्यटन स्थल की खास बात है कि जब आप यहां नदी के किनारे खड़े होते हैं तो नेपाल के खूबसूरत पहाड़ों का नज़ारा आपको देखने को मिलता है जो बेहद ही खूबसूरत लगता है. यह एक ऐसी खास जगह है जहां से आपको सिर्फ महराजगंज जिला ही नहीं बल्कि उत्तर दिशा में नेपाल के खूबसूरत पहाड़ों के साथ ही सुस्ता पुल भी दिखाई देता है. वहीं पड़ोसी राज्य बिहार का वाल्मीकनगर टाइगर रिजर्व भी यहां से आप खड़े होकर देख सकते हैं. ऐसे में महराजगंज का यह पर्यटन स्थल सिर्फ महराजगंज जिले को ही नहीं अनुभव कराता हैं, बल्कि यहां से नेपाल और बिहार का भी खूबसूरत दृश्य देखा जा सकता है.
नांव से नदी में घूमने का भी के सकते है आनंद
महराजगंज के खूबसूरत पर्यटन स्थल टेल फाल देखने के लिए आए पर्यटकों में से एक आशुतोष द्विवेदी ने लोकल 18 से बातचीत के दौरान बताया की वह यहां तीस किलोमीटर की दूरी से घूमने के लिए आए हैं और यह पर्यटन स्थल खासकर युवाओं के बीच बहुत ही लोकप्रिय है. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि समय के साथ साथ यह पर्यटन स्थल विकास भी कर रहा है. वहीं एक दूसरे पर्यटक रमाशंकर वर्मा ने बताया कि वह इस क्षेत्र के ही रहने वाले है और यहां के खूबसूरत प्राकृतिक सौंदर्य को देखने और शांत वातावरण को अनुभव करने के लिए आते हैं. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि नदी के किनारे इस घाट पर पर्यटकों को कुछ स्थानीय नाविक अपने नांव से घुमाते भी है.
About the Author
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें