लखनऊ, प्रयागराज और आगरा में साफ रहेगा मौसम, ग्रीन जोन में पहुंचें सभी जिले

0
लखनऊ, प्रयागराज और आगरा में साफ रहेगा मौसम, ग्रीन जोन में पहुंचें सभी जिले


वाराणसी: उत्तर प्रदेश में मौसम का उलटफेर जारी है.आंधी और बारिश के बाद अब मौसम को लेकर आईएमडी ने ताजा अपडेट जारी किया है. मौसम विभाग की ओर से मिले अपडेट के मुताबिक,1 अप्रैल को प्रदेश के सभी 75 जिलें ग्रीन जोन में पहुंच गए है.यानी अब इन जिलों में आंधी,बारिश और वज्रपात को लेकर कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है.

राजधानी लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र से मिले जानकारी के मुताबिक,1 अप्रैल को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही संभाग में मौसम सामान्य होगा. इस दौरान धूप भी खिली होगी. वहीं 2 अप्रैल को भी मौसम ऐसा ही रहने का पूर्वानुमान जताया गया है. 3 अप्रैल से प्रदेश के पश्चिमी संभाग के कई जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है.

शामली से झांसी तक मौसम रहेगा सामान्य
2 अप्रैल को मुजफ्फरनगर, मेरठ, रामपुर, बरेली, सहारनपुर, शामली, बिजनौर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, झांसी, ललितपुर, महोबा, कानपुर, फिरोजाबाद, पीलीभीत, हाथरस, मैनपुरी, इटावा, एटा, कन्नौज, औरया, बदायूं, बुलंदशहर, संभल, हापुड़, मुरादाबाद, जालौन, लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर,  उन्नाव, कौशाम्बी, चित्रकूट, प्रयागराज, वाराणसी, आजमगढ़, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर और आस पास के जिलों में आज धूप खिली रहेगी. इस दौरान अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने वाला है.

लखनऊ वालों को सताएगी गर्मी
बुधवार को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आसमान से आग बरसेगी. दिन की शुरुआत चटक धूप से होगी. अनुमान है आज लखनऊ में न्यूनतम तापमान 22 और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के करीब होगा. अगले 24 घण्टे में इसमें थोड़ा और उछाल आया सकता है. वहीं बात नोएडा की करें तो आज वहां छिटपुट बादल नजर आ सकतें है, लेकिन वहां भी गर्मी लोगों को सताने वाली है. अनुमान है आज नोएडा में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के करीब होगा. आने वाले दिनों में इसमें थोड़ा और उछाल आने की संभावना है.

आ रहा नया पश्चिमी विक्षोभ 
बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया 2 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित भी कर सकता है. जिसके कारण मौसम में थोड़ा उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा. बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया 2 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित भी कर सकता है. जिसके कारण मौसम में थोड़ा उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *